Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Election 2022: जानिए कौन है माही गिल, जिन्होंने पंजाब चुनाव से पहले थामा भाजपा का दामन

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Tue, 08 Feb 2022 11:15 AM (IST)

    Mahi Gill Join BJP पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले माही गिल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई है। चंडीगढ़ में पली बड़ी माही गिल के भाजपा में शामिल होने से सभी को हैरान कर दिया है ।

    Hero Image
    माही गिल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है। फाइल फोटो

    आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रेस माही गिल अब राजनीति में भी उतर आई हैं। माही गिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामा है। माही सोमवार को चंडीगढ़ में एक अन्य पंजाब कलाकार के साथ भाजपा में शामिल हुई है। उनके भाजपा में शामिल होने से पंजाब चुनाव के मायने बदल गए हैं। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय मंत्री व पंजाब भाजपा गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी दुष्यंत भी मौजूदगी में माही ने भाजपा का दामन थामा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिसंबर 2021 में हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में माही गिल अपने दोस्त हरमोहिंदर सिंह लक्की के प्रचार के लिए चंडीगढ़ आई थी। लक्की कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी थे। हालांकि अब अभिनेत्री माही गिल ने भाजपा में शामिल होकर सभी को चौंका दिया है।  कांग्रेस नेता हरमोहिंदर सिंह लक्की और माही गिल बचपन के दोस्त हैं इसलिए वह उनके प्रचार के लिए चंडीगढ़ विशेष तौर से आई थीं।

    46 वर्षीय अभिनेत्री माही गिल का जन्म चंडीगढ़ में हुआ है। उनका जन्म 19 दिसंबर 1975 को सिख फैमिली में हुआ है। माही गिल का असली नाम रिंपी कौर गिल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की है। उन्होंने 1998 में पीयू चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर डिग्री पूरी की है। माही ने बॉलीवुड में फिल्म देव-डी से शुरुआत की थी। इसके साथ उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है। उनके पिता अवतार गिल पंजाब सरकार में डिप्टी इकॉनमिक एडवाइजर रह चुके हैं और उनकी माता नरिंदर कौर गिल चंडीगढ़ कॉलेज में सीनियर लेक्चरर रह चुकी हैं। माही ने 2003 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा है।

    माही गिल की एक बेटी

    देव डी, गुलाल और दबंग जैसे फिल्मों से बॉलीवुड में नाम कमाने वाली माही गिल की शादी कम उम्र में हो गई थी। शुरू से ही माही के पैरेंट्स ने उन्हें लाइफ और करियर को लेकर आजादी दी थी। वहीं, वजह है कि 17 साल के उम्र में ही उन्होंने शादी कर ली। हालांकि ये शादी अधिक चली नहीं और बहुत ही जल्द टूट गई। माही गिल का तलाक भी हो चुका है और उनकी एक छह साल की बेटी भी है। 

    अब वेबसीरीज में काम कर रही माही

    माही गिल ने बताया था कि वह सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' में काम नहीं करना चाहती थी लेकिन, इस फिल्म के प्रोड्यूस अरबाज खान ने कहा कि तुम्हारी जरूरत सीक्वल में भी है। फिल्म में वह अरबाज की पत्नी बनी थी। हालांकि उन्हें दबंग-3 के लिए अप्रोच नहीं किया गया था। वहीं माही गिल अब अपने कई वेबसीरीज और कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। इन दिनों वह वेबसीरीज में काम कर रही हैं।