पंजाब-कनाडा व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर सीएम भगवंत मान और ब्रिटिश कोलंबिया प्रीमियर की अहम बैठक
मुख्यमंत्री भगवंत मान और ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने मोहाली में व्यापारिक व निवेश संबंध मजबूत करने पर ...और पढ़ें

ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी सीएम भगवंत मान को उनके नाम की टीशर्ट देते हुए।
HighLights
मुख्यमंत्री मान और प्रीमियर एबी ने व्यापारिक संबंध मजबूत करने पर चर्चा की।
पंजाब ने कृषि-प्रसंस्करण, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग का प्रस्ताव दिया।
कनाडा को 'प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026' में आमंत्रित किया गया।
राज्य ब्यूरो. चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कनाडा, विशेष रूप से ब्रिटिश कोलंबिया के साथ व्यापारिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मोहाली में ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी के साथ हुई इस अहम बैठक में दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि कनाडा भारत और पंजाब का मजबूत साझेदार रहा है और यह संबंध समय के साथ और गहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब और कनाडा के बीच व्यापारिक रिश्ते तेजी से बढ़ रहे हैं, और राज्य कनाडाई उद्योगों के साथ बड़े स्तर पर सहयोग करने के लिए तैयार और उत्सुक है।
यह भी पढ़ें- आदमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, युवक की मौत, यूनिवर्सिटी के पास मचा हड़कंप
सीएम ने बताई पंजाब की प्रगति
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब एग्रो-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग उपकरण निर्माण, आईटी सेवाओं तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य की मजबूत बुनियादी ढांचा सुविधा, सिंगल-विंडो क्लीयरेंस प्रणाली और अंग्रेजh में दक्ष कुशल कार्यबल पंजाब को विदेशी निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- जालंधर में किसानों-मजदूरों का DC ऑफिस घेराव, मनरेगा बदलाव और स्मार्ट मीटरों के खिलाफ प्रदर्शन
मान ने कनाडाई कंपनियों को असवर से अवगत करवाया
मान ने स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान क्षेत्रों में फार्मास्यूटिकल उद्योग, मेडिकल उपकरण निर्माण और टेलीमेडिसिन को कनाडाई कंपनियों के लिए बड़े अवसर बताये। उन्होंने कहा कि पंजाब सोलर पार्कों, बायो-एनर्जी परियोजनाओं और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में संयुक्त उपक्रमों का स्वागत करता है।
आईटी और डिजिटल सेक्टर में सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री ने कनाडा को ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026’ में साझेदार देश बनने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन 13 से 15 मार्च 2026 को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, मोहाली में होगा, जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, विषय-आधारित सत्र और उच्च स्तरीय गोलमेज़ बैठकें आयोजित की जाएंगी।
बैठक के अंत में ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी ने मुख्यमंत्री मान का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब की मेहमाननवाजी ने उनके दौरे को यादगार बना दिया है। दोनों नेताओं ने आगे भी आपसी संबंध मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।