Bhagwant Mann Birthday: 49 साल के हुए पंजाब सीएम भगवंत मान, बने आप के सबसे लोकप्रिय चेहरा, पीएम ने दी बधाई
Bhagwant Mann Birthday पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 49 साल के हो गए हैं। कामेडियन से राजनेता बने भगवंत मान आम आदमी पार्टी के सबसे लोकप्रिय चेहरा है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने भगवंत मान को जन्मदिन पर बधाई दी है।

आनलाइन डेस्क , चंडीगढ़। Bhagwant Mann Birth Day : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज 49 साल के हा गए हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई हस्तियों ने उनको बधाई दी है। भगवंत मान का कामेडियन से राजनेता का सफर बेहद शानदार रहा है। कामेडियन से राजनेता बने भगवंत मान आज आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल के बाद सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं।
प्रधानमंत्री मोदी व अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्विट कर भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी। पीए मोदी ने लिखा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी को जन्म दिन की बधाई। उनको भगवान लंबी और स्वस्थ जीवन दें।
Birthday wishes to Punjab CM Shri @BhagwantMann Ji. May he be blessed with a long and healthy life.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 17, 2022
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी भगवंत मान को उनके जन्मदिन की बधाई दी है। केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है, मेरे छोटे और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई।
Thank u Arvind Ji https://t.co/OznxNdYcHN
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 17, 2022
भगवंत मान ने अपने जन्म दिन पर माता-पिता के साथ अपने बचपन की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही पंजाब के प्रति अपने समर्पण को दर्शाया है। उन्होंने लिखा है, जब से इस धरती पर आया हूं, पंजाब ही मेरा सब कुछ है।
ਜਨਮ ਦਿਨ ਦੀਆਂ ਵਧਾਈਆਂ ਦੇਣ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ..ਮੈਂ ਜਦ ਵੀ ਇਸ ਦੁਨੀਆਂ ਤੇ ਆਂਵਾਂ ਮੇਰਾ ਦੇਸ ਹੋਵੇ ਪੰਜਾਬ… pic.twitter.com/5Z3is5gAa5
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 17, 2022
भगवंत मान आज देशभर में आप के स्टार प्रचारक व आकर्षण के केंद्र
भगवंत मान देशभर में आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक व आकर्षण बन गए हैं। वह आप के लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। भगवंत मान ने कामेडियन के रूप में काफी सफल रहे थे। वह कामेडी शो ग्रेट लाफ्टर चैलेंज से लोकप्रिय हुए। उन्हाेंने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। बाद में वह 2011 में राजनीति में आए। वह दो बार संगरूर लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सांसद रहे। भगवंत मान ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की कमान भी संभाली और पंजाब आप के प्रधान बने।
पहली पत्नी से हो गया था तलाक, इसी साल की है दूसरी शादी
भगवंत मान का जन्म संगरूर जिले के सतौज गांव में हुआ था। उनक पिता पेशे से अध्यापक थे। भगवंत मान का पहली पत्नी से तलाक हो गया था। पहली पत्नी से उनकी दो संतान हैंं, एक पुत्र और एक पुत्री। उनकी पहली पत्नी बच्चों के साथ अमेरिका मेंं रह रही हैं। मां और परिवार के जोर डालने के बाद भगवंत मान ने दूसरी शादी की। वह इसी साल 7 जुलाई 2022 को डा. गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंंध गए।
संगरूर से दो बार सांसद रहे, कविता के अंदाज में मुद्दे उठाने का है खास अंदाज
भगवंत मान ने अपने राजनीति करियर की शुरूआत पंजाब पीपुल्स पार्टी से की थी और 2012 में पंजाब के लहरा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी हार मिली। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह संगरूर सीट से चुनाव लड़े और जीत कर पहली बार सांसद बने। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार सांसद बने और चारोंं ही पंजाब से थे। 2019 में भी भगवंत मान संगरूर से सांसद बने। सांसद के तौर पर भी वह सुर्खियों में रहे और लाेकसभा में कई ज्वलंत मुद्दे उठाए। कविता के अंदाज में अपनी बातें रखने का अंदाज खास तौर पर लोकप्रिय रहा।
पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री
भगवंत मान के नेतृत्व में 2022 के पंजाब विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की और 117 सीटों में से 92 सीटें जीतीं। भगवंत मान धुरी से विधायक बने इसके बाद भगवंत मान ने 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने शहीदे आजम भगत सिंह के गांव खट्टकर कलां में शपथ ली। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री हैं। वह 48 साल की उम्र में सीएम बने और पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।