Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Cabinet Expansion: भगवंत मान मंत्रिमंडल का विस्तार आज, अमन अरोड़ा, इंदरबीर निज्जर, अनमोल गगन मान, फौजा सिंह व चेतन सिंह बन सकते हैं मंत्री

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Mon, 04 Jul 2022 09:20 AM (IST)

    Punjab Cabinet Expansion पंजाब मंत्रिमंडल का कल सायं पांच बजे किया जाएगा। भगवंत मान मंत्रिमंडल में अमन अरोड़ा डा. इंदरबीर सिंह निज्जर अनमोल गगन मान फौजा सिंह सरारी और चेतन सिंह जौड़ामाजरा को शामिल किया जा सकता है।

    Hero Image
    पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार कल। सीएम भगवंत मान की फाइल फोटो।

    जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के सीएम भगवंत मान आज 4 जुलाई को सायं 5 बजे अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल में अमन अरोड़ा, डा. इंदरबीर सिंह निज्जर, अनमोल गगन मान, फौजा सिंह सरारी और चेतन सिंह जौड़ामाजरा को शामिल किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगरूर लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी पर मंत्रिमंडल विस्तार का दबाव बढ़ा है। दरअसल, अभी कई विभाग ऐसे हैं जो सीएम के पास हैं। व्यस्तताओं के कारण वह कई विभागों पर ध्यान नहीं दे पा रहे। दाबव को कम करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार जरूरी है। 

    भगवंत मान ने सत्ता संभालने के बाद नौ मंत्री बनाए थे। इनमें एक मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार मामले में फंसने के कारण हटा दिया गया था। मंत्रिमंडल में अभी नौ विधायकों को एडजस्ट किया जा सकता है। भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल में पूर्व में भी विधायक रह चुके हरपाल चीमा व मीत हेयर को ही मंत्री बनाया था।

    अभी ये है कैबिनेट का स्वरूप

    • भगवंत मान                    मुख्यमंत्री
    • हरपाल सिंह चीमा             वित्त, योजना, कार्यक्रम कार्यान्वयन, सहयोग, उत्पाद शुल्क और कराधान।
    • डा. बलजीत कौर              महिला बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक।
    • हरभजन सिंह ईटीओ        ऊर्जा, लोक निर्माण।
    • लाल चंद कटारुचक          फूड और सप्लाई विभाग खाद्य और नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले, वन, वन्य जीवन।
    • गुरमीत सिंह मीत हेयर       शिक्षा, खेल और युवा मामले।
    • कुलदीप सिंह धालीवाल      ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री, ग्रामीण विकास और पंचायत, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास, एनआरआइ मामले।
    • लालजीत सिंह भुल्लर         परिवहन, आतिथ्य।
    • ब्रम शंकर                        जल आपूर्ति और स्वच्छता, राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन।
    • हरजोत सिंह बैंस                कानून और पर्यटन मंत्री, जेल।