विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab: संसद की लड़ाई सड़क पर लेकर पहुंची कांग्रेस, BJP ने भी किया जोरदार प्रदर्शन; पुलिस ने लिया हिरासत में

By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
Published: Thu, 09 Mar 2023 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 09 Mar 2023 02:46 PM (IST)

बजट सत्र के दूसरे दिन के दौरान प्रश्नकाल के बड़े हिस्से में तीन मंत्रियों की अनुपस्थिति के कारण विधायकों के ...और पढ़ें

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने आज की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है।
पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस ने आज की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया है।

चंडीगढ़, डिजिटल डेस्क। पंजाब विधानसभा के बजट सत्र में हुए जोरदार हंगामे के बाद कांग्रेस और भाजपा ने आज विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी पार्टी के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री सदन में रहेंगे तो पार्टी सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सदन को चलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है। दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता द्वारा उठाई गई न्याय की मांगों को लेकर प्रताप सिंह बाजवा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पंजाब विधानसभा से वाक आउट किया।

सिद्दू मूसेवाला की हत्या को लेकर आज पंजाब विधानसभा में फिर से पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त तू-तू मैं-मैं हुई। मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल की विपक्ष पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेसी विधायक नाराज हुए और सदन से बाहर जाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने कहा कि मूसेवाला का परिवार इंसाफ की मांग को लेकर दर-दर की ठोकरें खा रहा है। लेकीन पंजाब में अब किसी को भी न्याय नहीं मिल रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री की गैर हाजरी में सरकार के अन्य मंत्रियों से इसका जवाब मांगा।

Punjab Latest News Updates

चंडीगढ़ में विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पंजाब भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर चंडीगढ़ में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस उन्हें तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया है।

सिद्धू मुसेवाला के मुद्दे पर कांग्रेस के विधायक वेल में जाकर नारेबाजी कर रहे हैं। वे मंत्री कुलदीप धालीवाल के बयान से नाराज हो गए। मंत्री ने कहा कि 80 से लेकर अब तक हजारों लाशों पर कांग्रेस और अकाली दल के नेता राजनीति करते रहे हैं।

मंत्री मीत हेयर ने कहा की पिछले 13 साल में हर रोज दो कत्ल होते रहे हैं। कांग्रेस की नारेबाजी कर रहे थे उसी समय मंत्री कुलदीप धालीवाल भी विपक्ष के खिलाफ़ नारेबाजी करने लगे।

सिद्दू मूसेवाला कत्ल केस में 40 लोगों को नामजद किया गया है, जिसमें 29 को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। 6 विदेश में है और 3 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

बता दें कि बजट सत्र के दूसरे दिन के दौरान प्रश्नकाल के बड़े हिस्से में तीन मंत्रियों की अनुपस्थिति के कारण विधायकों के कोई सवाल नहीं उठाए गए। जो लोग उपस्थित नहीं हुए उनमें शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और उद्यान एवं रक्षा सेवा कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल थे।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर देरी से पहुंचे और उनकी पार्टी के विधायक करमबीर सिंह द्वारा तलवाड़ा से हरमंदिर साहिब तक बस सेवा शुरू करने संबंधी प्रश्न को प्रश्नकाल के अंत में उठाया गया।