Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab Election Results 2022: पंजाब चुनाव के रुझान आने शुरू, आइए एक नजर डालते हैं 2017 में कौन कहां से जीता

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 10 Mar 2022 08:53 AM (IST)

    Punjab Election Results 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। रुझान आने लगे हैं। किसके घंटे जीत का सेहरा सजेगा यह इसका इंतजार कुछ ही देर में खत्म हो जाएगा। एक नजर डालते हैं 2017 के रिजल्ट पर...

    Hero Image
    Punjab Election Results 2017: में कौन कहां से जीता देखें लिस्ट।

    आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Punjab Election Results 2017: पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। अब बस कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि 2022 में कौन जीता और कौन हारा। नेताओं की धुकधुकी बढ़ चुकी है। राज्य की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार कुल 1304 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें पुरुष उम्मीदवार 1209 व महिला उम्मीदवार 93 हैं। दो ट्रांसजेंडर भी चुनाव मैदान में हैं। इस बार आम आदमी पार्टी व कांग्रेस सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि अकाली दल 97, बसपा 20, भाजपा 68, पीएलसी 34, शिअद ढींडसा 15, व संयुक्त समाज मोर्चा 107 सीटों पर चुनाव मैदान में है। 

    चुनाव में सभी दलों की साख दांव पर लगी है। अगर कांग्रेस सत्ता में लौटी तो तमाम कलह, बगावत की चर्चा खत्म हो जाएगी। चन्नी व सिद्धू का कद बढ़ेगा। हारने की स्थिति में पार्टी में बगावत और बढ़ेगी। वहीं, अगर भाजपा अच्छा प्रदर्शन करती है तो किसान आंदोलन में उसके विरोध को बेवजह और राजनीतिक माना जाएगा। खराब प्रदर्शन पर जनाधार पर सवाल उठेंगे।

    आम आदमी पार्टी अगर सरकार बनाने में कामयाब हुई तो केजरीवाल के दिल्ली माडल व भगवंत मान के चेहरे के असर पर मुहर लगेगी। नाकाम रहने पर मुफ्त की राजनीति पर आलोचना बढ़ेगी। शिअद सत्ता में आई तो बेअदबी मामला बेअसर होगा। सुखबीर का कद बढ़ेगा। हारने पर शिअद की स्थिति और बिगड़ेेगी। भविष्य में वापसी मुश्किल होगी।

    इसी तरह पीएलसी को जीत मिली तो कांग्रेस के बागी साथ आ सकते हैं। हारने की स्थिति में इसे पार्टी व कैप्टन की राजनीति का अंत माना जाएगा। शिअद संयुक्त यदि जीती तो शिअद विरोधी विचारधारा वाले नेताओं को मंच मिलेगा। खराब प्रदर्शन पर पार्टी बिखर जाएगी।

    यहां देखिये 2017 विधानसभा चुनाव के विजेताओं की पूरी सूची

    वर्ष 2017 में पार्टियों की स्थिति

    पार्टी                       सीटें

    कांग्रेस                     77

    शिअद                     15

    आप                        20

    भाजपा                    03

    लोक इंसाफ पार्टी      02

    (गठबंधन की स्थिति: शिअद-भाजपा को कुल 18 सीटें मिली थीं)

    comedy show banner
    comedy show banner