Punjab Road Accident: टिप्पर ने एक्टिवा सवार दंपती को रौंदा, पति का अलग हुआ सिर, पत्नी के शरीर के पांच टुकड़े
मोहाली के सड़क हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। टिप्पर चालक एक्टिवा सवार दंपती को रौंदकर फरार हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी के शरीर टुकड़ों में बंट गए। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक दंपती के शव सड़क पर ही पड़े रहे।

जागरण संवाददाता, मोहाली: दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा वीरवार दोपहर दो बजे के करीब इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 स्थित क्वार्क सिटी के पास हुआ। लाइट प्वाइंट पर टिप्पर चालक एक्टिवा सवार दंपती को रौंदकर फरार हो गया। इस हादसे में पति-पत्नी के शरीर टुकड़ों में बंट गए।
पति की पहचान तेजरिंग और पत्नी पदमा के तौर पर हुई है। दोनों मूल रूप से लद्दाख के रहने वाले थे। वहां मौजूद लोगों ने टिप्पर चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके पर टिप्पर छोड़ भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
घर लौट रहे थे पति-पत्नी
पुलिस के अनुसार मृतक तेजरिंग के बेटे सकरमा ने बताया कि वह माता-पिता के साथ दो महीने पहले ही मोहाली आया था। परिवार मोहाली के सेक्टर-110 रहता है। उसके पिता तेजरिंग और माता पदमा किसी काम के सिलसिले में स्कूटी पर घर से निकले थे।
दोपहर के समय जब वह घर लौट रहे थे तभी फेज-8 के लाइट प्वाइंट पर टिप्पर ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट के चलते ट्रैफिक रुका हुआ था। जैसे ही ग्रीन सिग्नल हुआ एकाएक जोर की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो एक्टिवा पर सवार महिला व पुरुष सड़क पर गिरे हुए थे।
आधा घंटा सड़क पर पड़े रहे शव
महिला का शरीर चार-पांच टुकड़ो में बिखरा पड़ा था। वहीं व्यक्ति का सिर शरीर से अलग हो गया था। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक दंपती के शव सड़क पर ही पड़े रहे। एंबुलेंस नहीं आई तो पुलिस ने निजी वाहन पिकअप पर लोगों की मदद से शवों सिविल अस्पताल पहुंचाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।