विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mera Bill App पर बिल अपलोड कर 216 लोगों ने जीते 12.43 लाख के पुरस्कार, टैक्सेशन जिला लुधियाना सबसे आगे

By Rohit KumarEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Thu, 09 Nov 2023 07:06 PM (IST)

वित्त योजना आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अक्टूबर 2023 के महीने के दौरान 216 ...और पढ़ें

‘मेरा बिल’ ऐप पर बिल अपलोड कर 216 लोगों ने जीते 12.43 लाख के पुरस्कार
‘मेरा बिल’ ऐप पर बिल अपलोड कर 216 लोगों ने जीते 12.43 लाख के पुरस्कार

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि अक्टूबर 2023 के महीने के दौरान 216 विजेताओं ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना के अंतर्गत मेरा बिल ऐप पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करके 12,43,005 रुपए के इनाम जीते। सरकार की ओर से गठित समिति की ओर से इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन लकी ड्रा निकाला गया है।

40 विजेताओं ने 2,36,815 रुपए के इनाम जीते

चीमा ने बताया कि इन विजेताओं में से टैक्सेशन जिला लुधियाना से सबसे अधिक 40 विजेताओं ने 2,36,815 रुपए के इनाम जीते, जबकि दूसरे स्थान पर टैक्सेशन जिला जालंधर के 22 विजेताओं ने 1,34,550 रुपए के इनाम जीते।

इतने लोगों ने जीते इनाम

वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना को राज्य के अलग-अलग हिस्सों से मिला भरपूर प्रोत्साहन इस बात से स्पष्ट होता है कि 13 विजेता टैक्सेशन जिला अमृतसर से, 10 टैक्सेशन जिला श्री मुक्तसर साहिब से, 9-9 टैक्सेशन जिला कपूरथला, मोगा, पठानकोट, रूपनगर और तरनतारन से, टैक्सेशन जिलों बरनाला, मानसा, पटियाला और मोहाली से 8-8 बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर और होशियारपुर टैक्सेशन जिलों में से 7-7 टैक्सेशन जिला शहीद भगत सिंह नगर से 6 और 5-5 टैक्सेशन जिलों फरीदकोट, फाजिल्का, गुरदासपुर और संगरूर से हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों (कच्चे तेल, पेट्रोल, डीज़ल, उड्डयन टर्बाइन फ्यूल और प्राकृतिक गैस) और शराब के बिक्री बिल, पंजाब से बाहर की गई खरीद से संबंधित बिलों के साथ-साथ बी2बी (व्यापार से कारोबार) लेन-देन इस योजना में हिस्सा नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि अक्टूबर के महीने में की गई खरीद के बिलों को ही ड्रॉ में विचारा गया। 

हर महीने लोगों ने जीते 10 हजार तक के इनाम

चीमा ने राज्य के लोगों से अपील की कि वह हर वस्तु और सेवा की खरीद के बिल प्राप्त करें और इस योजना में हर महीने बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हुए 10,000 रुपए तक के ईनाम जीतें। उन्होंने कहा कि यह योजना जमीनी स्तर पर टैक्स की पालना का संदेश पहुंचाने में सहायक हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।