Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खुशखबरी! पंजाब के 15 लाख बुजुर्गों को केंद्र सरकार का तोहफा, 5 लाख तक का मिलेगा मुफ्त इलाज

    Updated: Fri, 13 Sep 2024 05:39 PM (IST)

    केंद्र की मोदी सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का फैसला लिया है। पंजाब में 15 लाख से अधिक लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है ऐसे में ये लोग केंद्र की इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

    Hero Image
    पंजाब में 15 लाख बुजुर्ग उठा सकेंगे आयुष्मान योजना का लाभ।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल करने का फैसला लिया है। कैबिनेट में इस पर मोहर लग गई है। पंजाब में करीब 15 लाख से अधिक लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक की है। चुनाव आयोग के पास 70 वर्ष से अधिक उम्र के वोटरों की संख्या पर नजर डाले तो यह संख्या 15,09,266 बनती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस योजना के तहत अब 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त व कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। योजना से छह करोड़ बुजुर्गों को लाभ मिलेगा। मांग आधारित इस योजना का लाभ लेने के लिए बुजुर्गों को पंजीकरण करना होगा। केंद्र सरकार पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करवाने जा रही है।

    7.76 लाख महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

    चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस योजना के तहत 17 ट्रांसजेंडर भी कवर होंगे। जबकि 7.32 लाख पुरुष और 7.76 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। बता दें कि राज्य में 1.89 लाख बुजुर्गों की संख्या 85 वर्ष से अधिक की भी है। आबादी के हिसाब से सबसे बड़े जिले लुधियाना में ही सबसे अधिक बुजुर्ग है। जिसकी संख्या 1,83 लाख है। जबकि दूसरे नंबर का जिला अमृतसर है। जहां 1.45 लाख बुजुर्ग 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

    यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना का दायरा बढ़ा, अब उत्तराखंड में 9.60 लाख बुजुर्गों को भी मिलेगा मुफ्त इलाज

    कहां कितनी आबादी? 

    • गुरदासपुर- 96,294
    • अमृतसर- 1,45,494
    • तरनतारन- 59,463
    • कपूरथला- 48,081
    • जालंधर- 1,17,129
    • होशियारपुर- 96,390
    • शहीद भगत सिंह नगर- 36,178
    • रूप नगर- 36,712
    • एसएएस नगर (मोहाली)- 56,573
    • फतेहगढ़ साहिब- 30,510
    • लुधियाना- 1,83,147
    • मोगा- 56,162
    • फिरोजपुर- 48,387
    • श्री मुक्तिसर साहिब- 43,907
    • फरीदकोट- 37,611
    • बठिंडा- 67,311
    • मानसा- 43,402
    • संगरूर- 66,167
    • बरनाला- 35,398
    • पटियाला- 1,06,388
    • मलेरकोटला- 20,946
    • पठानकोट- 32,367
    • फाजिल्का- 45,299

    यह भी पढ़ें- Ayushman Bharat Yojana: बुजुर्गों को मिलेगा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, मोदी सरकार का तोहफा

    comedy show banner
    comedy show banner