विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीयू चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफेसर पीएस जसवाल बने AIU के मेंबर, एसआरएम लॉ यूनिवर्सिटी के भी हैं कुलपति

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Thu, 24 Mar 2022 02:17 PM (IST)

प्रो. पीएस जसवाल को दो वर्ष के लिए गवर्निंग बाॅडी का मेंबर नियुक्ति किया गया है। जानकारी अनुसार जसवाल को ...और पढ़ें

जाने माने कानूनी शिक्षाविद्द प्रो.परमजीत सिंह जसवाल।
जाने माने कानूनी शिक्षाविद्द प्रो.परमजीत सिंह जसवाल।

डा.सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के डिपार्टमेंट आफ लाॅ के पूर्व प्रोफेसर और चेयरमैन रहे जाने माने कानूनी शिक्षाविद्द प्रो.परमजीत सिंह जसवाल एसोसिएशन आफ इंडियन यूनिवर्सिटी (एआइयू) की गवर्निंग बाॅडी के मेंबर नियुक्ति किए गए हैं। इस संबंध में भारतीय विश्वविद्यालय संघ की महासचिव डाॅ. पंकज मित्तल की ओर से पत्र जारी किया गया है। एआइयू देश भर की यूनिवर्सिटी की सबसे अहम गवर्निंग बाॅडी मानी जाती है, जोकि सीधे यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के तहत हायर एजुकेशन की बेहतरी के लिए काम करती है।

प्रो. पीएस जसवाल को दो वर्ष के लिए गवर्निंग बाॅडी का मेंबर नियुक्ति किया गया है। जानकारी अनुसार जसवाल को रिकार्ड पांचवी बार एआइयू कार्यकारिणी के लिए चुना गया है। कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में प्रो.जसवाल देश के नामी शिक्षाविद हैं। प्रो.जसवाल यूजीसी की नैक सहित देश भर की लॉ और अन्य यूनिवर्सिटी में कई अहम कमेटी के मेंबर भी हैं। प्रो.जसवाल पटियाला स्थित राजीव गांधी नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रह चुके हैं। प्रोफेसर डा. जसवाल इन दिनों एसआरएम यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी सोनीपत हरियाणा में कुलपति के पद पर कार्यरत्त हैं। हाल ही में प्रो.जसवाल को देश भर के टॉप 20 कुलपति चुने जाने पर सम्मानित किया गया था।

दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में डा.जसवाल ने कहा कि उनके लिए यह सम्मान की बात है कि फिर से उन्हें एआइयू ने हायर एजुकेशन की बेहतरी के लिए मौका दिया है। उन्होंने कहा कि हायर एजुकेशन की बेहतरी के लिए यूजीसी और सरकार की तरफ से काफी अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन पालिसी से स्टूडेंट्स पर पढ़ाई का बोझ कम होगा और स्टूडेंट्स ऐसी डिग्री हासिल करेंगे जिससे उन्हें रोजगार के बेहतर मौके मिल सकेंगे।

प्रो.परमजीत सिंह जसवाल की पत्नी निष्ठा जसवाल।

प्रो.परमजीत और पत्नी प्रो.निष्ठा जसवाल दोनों कुलपति  

पंजाब यूनिवर्सिटी के लाॅ विभाग के प्रोफेसर रहे प्रो.परमजीत सिंह जसवाल और उनकी पत्नी प्रो.निष्ठा जसवाल के नाम एक ही समय पर दो यूनिवर्सिटी में कुलपति बनने का खास रिकार्ड है। प्रो.परमजीत सिंह जब राजीव गांधी नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी पटियाला,पंजाब में नियुक्त थे तो उनकी पत्नी प्रो.निष्ठा जसवाल को नेशनल लाॅ यूनिवर्सिटी शिमला हिमाचल प्रदेश में कुलपति नियुक्त किया गया था। प्रो.पीएस जसवाल और प्रो.निष्ठा जसवाल दोनों ही पंजाब यूनिवर्सिटी के लाॅ विभाग के प्रोफेसर और चेयरमैन रहे हैं। दोनों को ही कानून की पढ़ाई में ्अपने विषयों में माहरत हासिल है।