विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूछताछ में सहयोग न करने पर हनीप्रीत को झटका, फिर तीन दिन के रिमांड पर

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 10 Oct 2017 04:08 PM (IST)Updated: Tue, 10 Oct 2017 04:59 PM (IST)

हनीप्रीत से अभी तक पुलिस कुछ भी नहीं उगलवा पाई है। उसे आज दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां ...और पढ़ें

पूछताछ में सहयोग न करने पर हनीप्रीत को झटका, फिर तीन दिन के रिमांड पर
पूछताछ में सहयोग न करने पर हनीप्रीत को झटका, फिर तीन दिन के रिमांड पर

जेएनएन, पंचकूला। पंचकूला हिंसा मामले में गिरफ्तार डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार हनीप्रीत व उसी के साथ गिरफ्तार सुखदीप कौर का पुलिस रिमांड आज खत्म हुआ। उन्हें आज दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें फिर से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पंचकूला पुलिस ने नौ दिन के रिमांड की मांग करते हुए कहा कि हनीप्रीत का मोबाइल कवर किया जाना है। साथ ही डॉक्टर आदित्य पावन और गोभी राम को हनीप्रीत की निशानदेही पर गिरफ्तार किया जाना है, इसलिए उसका 9 दिन का रिमांड दिया जाए, लेकिन बचाव पक्ष के वकील एसके गर्ग नरवाना ने इस बात का विरोध करते हुए कहा कि पहले ही एक महिला का 6 दिन का रिमांड लिया जा चुका है। इन दिनों में भी पुलिस को कुछ नहीं मिला तो 9 दिन में क्या ढूंढ लेगी, लेिकन कोर्ट ने हनीप्रीत को 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया

इससे पूर्व, आज रिमांड खत्म होने से पहले पुलिस विपासना व हनीप्रीत को एक साथ पूछताछ करने की तैयारी में थी, लेकिन विपासना ने स्वास्थ्य कारणों से आज जांच में शामिल होने से इन्कार कर दिया। अब पुलिस को उसका दोबारा रिमांड मिला है। पुलिस इस दौरान दोनों से आमने-सामने की पूछताछ कर सकती है।

हनीप्रीत को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।

पुलिस के मुताबिक हनीप्रीत पूछताछ में पुलिस को लगातार गुमराह कर रही है। पहले उसने कहा कि वह बठिंडा में रही, लेकिन जब पुलिस उसे बठिंडा लेकर गई तो वह फिर गोलमोल बात करने लगी। पुलिस उसे रिमांड के दौरान संगरूर व हरियाणा के भी कुछ शहरों में ले गई, लेकिन पुलिस की यह सारी कवायद फजीहत ही साबित हुई।

यह भी पढ़ेंः आज होनी थी विपासना व हनीप्रीत से आमने-सामने पूछताछ, नहीं आई विपासना