पंजाब के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं, विकास कार्यों के लिए मिले 3125 लाख रुपये
केंद्र सरकार की पीएम श्री स्कूल योजना के तहत पंजाब के 331 स्कूलों का नवीनीकरण होगा। बुनियादी ढांचे के विकास के लिए सरकार ने 3125.54 लाख रुपये की पहली किश्त जारी की है। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और छात्रों के विकास के लिए आधुनिक सुविधाएं प्रदान करना है। योजना के तहत स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम और तकनीकी संसाधनों से लैस किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पीएम श्री स्कूल योजना के तहत पंजाब के 331 स्कूलों की नुहार बदलने वाली है। केंद्र सरकार ने राज्य के स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकास हेतु 3125.54 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है।
इस योजना के तहत पंजाब में कुल 5801.79 लाख रुपये जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा महानिदेशक की तरफ से अपने पत्र पीएम श्री/शिव/2025-26/259191 के माध्यम से पंजाब के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को सूचित करके कहा है कि पीएम श्री योजना के अंतर्गत सिविल वर्कस की स्वीकृत विभिन्न गतिविधियों के निर्माण हेतु केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से वर्ष 2025-26 के लिए मंजूर किए गए कुल 5801.79 लाख रुपये के फंडों में से पहली किश्त के रूप में 3125.54 लाख रुपये के फंड पहले किश्त के रूप में जारी किए गए हैं।
क्या पीएम श्री स्कूल योजना?
पीएम श्री स्कूल योजना,भारत सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए एक केंद्र प्रायोजित योजना है, जिसका लक्ष्य देश भर में 14,500 से अधिक पीएम श्री स्कूल विकसित करना है। यह योजना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने, छात्रों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने, आधुनिक बुनियादी ढांचे प्रदान करने और शिक्षकों के कौशल को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन की गई है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों के लिए
स्मार्ट क्लासरूम, उन्नत प्रयोगशालाएं और तकनीकी संसाधनों जैसी सुविधाओं से लैस स्कूलों का विकास करना है।
पंजाब में किस जिले के कितने स्कूलों को मिली राशि
जिला का नाम स्कूल अनुदान राशि
- अमृतसर: 22 -204.19 लाख
- बरनाला: 11 -120.43 लाख
- बठिंडा: 26 -220.65 लाख
- फरीदकोट: 07 -062.03 लाख
- फतेहगढ़ साहिब: 06 -048.03 लाख
- फाजिल्का: 12 -139.47 लाख
- फिरोजपुर: 17 -201.38 लाख
- गुरदासपुर: 24 -264.53 लाख
- होशियारपुर: 19 -178.41 लाख
- जालंधर: 16 -098.80 लाख
- कपूरथला: 06 -045.95 लाख
- लुधियाना: 23- 229.92 लाख
- मलेरकोटला: 06 -051.75 लाख
- मानसा: 15 -109.49 लाख
- मोगा: 12- 099.07 लाख
- पठानकोट: 12 -137.35 लाख
- पटियाला: 26 -357.66 लाख
- रूपनगर: 07 -070.44 लाख
- संगरूर: 16 -099.88 लाख
- मोहाली: 17 -160.12 लाख
- श्री मुक्तसर साहिब: 09 -060.92 लाख
- एसबीएस नगर: 06- 045.50 लाख
- तरनतारनछ 16 -119.57 लाख
- कुल 331 -3125.54 लाख
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।