विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा...', अकाली दल की NDA में वापसी पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

Published: Tue, 24 Nov 2026 03:35 PM (GMT+05:30)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश पर्व पर शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में वापसी पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब और पंजाबियों की भलाई सबसे पहले है और यह स्वाभाविक गठबंधन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर बादल की एक पुरानी तस्वीर, जिसमें प्रकाश सिंह बादल हाथ जोड़ अभिवादन करते दिख रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर बादल की एक पुरानी तस्वीर, जिसमें प्रकाश सिंह बादल हाथ जोड़ अभिवादन करते दिख रहे हैं।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने अकाली दल की एनडीए में वापसी पर खुशी जताई।

  2. पंजाब और पंजाबियों की भलाई को प्राथमिकता बताया, स्वाभाविक गठबंधन।

  3. प्रकाश पर्व पर वापसी, अटल-आडवाणी-बादल के योगदान को याद किया।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में अकाली दल और भाजपा में गठजोड़ और NDA में दोबारा वापसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी व्यक्त की है। उन्होंने अपने इंटरनेट अकाउंट पर संदेश देते हुए पंजाब और पंजाबियों को इस गठजोड़ की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अकाली दल की वापसी को अत्यंत खुशी का विषय बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरनेट अकाउंट पर अंग्रेजी व पंजाबी भाषा में अपना संदेश लिखा। पीएम मोदी लिखते हैं-

पंजाब और पंजाबियों की भलाई सबसे पहले!

मुझे बेहद खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए परिवार में वापस लौट आया है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर।

हमारा एक स्वाभाविक गठबंधन है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि पंजाब के लोगों को जन-हितैषी सरकार मिले, जो राज्य को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर लेकर जाए।

अटल जी, आडवाणी जी और सरदार प्रकाश सिंह बादल जी द्वारा सींचा गया अकाली दल-भाजपा गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा है।

मुझे पूरा विश्वास है कि हमारा गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद के रूप में उभरेगा।


यह भी पढ़ें- 'अकाली दल से होगा सीएम चेहरा', पंजाब में BJP-SAD गठबंधन के बाद अमित शाह का बड़ा एलान

प्रकाश सिंह बादल को याद किया

अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के साथ-साथ अकाली दल के पुराने महजूत स्तंभों को याद किया, जिन्होंने दोनों पार्टियों को एक साथ आगे बढ़ाया।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और सरदार प्रकाश सिंह बादल द्वारा सींचा गया अकाली दल-भाजपा गठबंधन हमेशा समय की कसौटी पर खरा उतरा है। इस गठबंधन ने हमेशा राज्य और समाज के हितों के लिए काम किया है।

यह भी पढ़ें- 'करतारपुर साहिब कॉरिडोर और बंदी सिखों के मुद्दे पर अकाली दल के साथ मिलकर निकलेंगे हल', अमित शाह का बड़ा एलान

जनता की पहली पसंद बनेगा गठबंधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यह गठबंधन आने वाले समय में पंजाब के लोगों की पहली पसंद के रूप में उभरेगा। प्रकाश पर्व के मौके को राज्य की राजनीति में एक अहम मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इस गठबंधन को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन पंजाब की जनता को एक जन-हितैषी और मजबूत सरकार दिलाना सुनिश्चित करेगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: भाजपा-अकाली दल साथ आए, 8 दिसंबर की मोगा रैली में दिखेगी NDA की ताकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।