विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi Birthday: कभी पंचकूला में किराये के मकान में रहते थे पीएम मोदी, 5 साल तक हाउस नं-481/P था ठिकाना

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 12:04 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर पीएम को बधाई देने वालों का तांता ...और पढ़ें

पीएम मोदी इसी घर में 5 साल तक किराये पर रहते थे।
पीएम मोदी इसी घर में 5 साल तक किराये पर रहते थे।

आनलाइन डेस्क चंडीगढ़। PM Narendra Modi Birthday 2022: आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम मोदी का आज 72वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते हैं। उनकी सादगी की बानगी इस बात से पता चलती है कि जब वह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के प्रभारी थे तब वह चंडीगढ़ के साथ लगते हरियाणा के पंचकूला में साधारण से मकान में किराये पर रहते थे। 

आज से 30 साल पहले पीएम मोदी पंचकूला के सेक्टर-7 के हाउस नंबर-481/पी में रहते थे। 5 साल तक यही उनका ठिकाना रहा। इस मकान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कभी किराये पर रहा करते थे। मोदी 1992 से लेकर 1997 तक इस मकान में रहे हैं। तब वे चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी थे। इन्हीं 5 सालों के दौरान उन्हें पंजाब और जम्मू-कश्मीर का भी प्रभारी बनाया गया था। इस मकान के मालिक राजकिशोर हैं, वह इस समय चंडीगढ़ भाजपा में कैशियर के पद पर हैं।

पीएम मोदी की सादगी को लोग आज भी याद करते हैं। लोगों में घूलने मिलने में मोदी का विशेष गुण था। उनके किराये के घर पर हमेशा आने जाने वाले लोगों का तांता लगा रहता था। जो भी एकबार उनसे मिलकर आता वह उनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाता था। अपने सांगठनिक कौशल की बदौलत उन्होंने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं में नया जोश भरा। 

इंटरनेट मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इंटरनेट मीडिया पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और पीएम के चाहने वालों के बधाई संदेश उन्हें मिल रहे हैं। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। सांसद खेर ने ट्विटर पर पीएम के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए  लिखा कि देश के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको लंबी उम्र दें और स्वस्थ रखें। देश को नई ऊर्जा के साथ ऊंचाईयों तक ले जाएं। 

संजय टंडन ने भी दी बधाई

चंडीगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें।आपके कुशल नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

अरुण सूद ने लिखा बधाई संदेश

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पीएम के लिए संदेश लिखा कि नए "आत्मनिर्भर भारत" के निर्माता, विश्व के सर्वप्रिय नेता यशस्वी प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें और आपके ऊर्जावान नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर बढ़ता रहे, यही मेरी प्रार्थना है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।