Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol Diesel Price: पंजाब के लोगों के जेब पर बढ़ा बोझ, सरकार ने महंगा कर दिया पेट्रोल-डीजल

    Updated: Thu, 05 Sep 2024 02:35 PM (IST)

    पंजाब सरकार Petrol Diesel Rates ने पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ा दिया है। जिससे आम लोगों के लोगों के जेब पर बोझ बढ़ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि पेट्रोल की कीमत में 61 पैसे और डीजल की कीमत में 92 पैसे की वृद्धि की गई है।

    Hero Image
    पंजाब में पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के लोगों के लिए सितंबर का महीना महंगा पड़ने वाला है। राज्य की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि करने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इतनी हुई बढ़ोत्तरी

    पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि पेट्रोल की कीमत में 61 पैसे और डीजल की कीमत में 92 पैसे की वृद्धि की गई है। यह लगातार दूसरा मौका है जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि की गई हो। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार लोगों को कई अन्य सुविधाएं दे रही है। इसके लिए जरूरी है कि वित्तीय स्थिति में सुधार किया जाए।

    यह भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price: Teacher's Day पर अपडेट हुए फ्यूल प्राइस, किस शहर में मिल रहा पेट्रोल-डीजल सबसे सस्ता

    अब पंजाब में ऑटो पर नहीं लगेगा तिमाही टैक्स

    इसी के साथ पंजाब कैबिनेट ने तीन पहिया कामर्शियल व्हीकल (ऑटो) पर तिमाही लगने वाले टैक्स के नियम को खत्म कर दिया है। अब तीन पहिया कमर्शियल व्हीकल पर सालाना टैक्स भरना होगा।

    वित्त मंत्री का कहना है कि इससे लोगों को राहत मिलेगी हर 3 महीने में उन्हें टैक्स जमा करने से मुक्ति मिल जाएगी। कैबिनेट ने यह भी फैसला किया कि नए व्हीकल खरीदने पर अगर व्यक्ति 4 साल का इकट्ठा टैक्स जमा करता है तो उसे 10% की छूट दी जाएगी। 8 साल का टैक्स जमा करने पर यह छूट 20 फीसदी हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Punjab News: बेअदबी मामले में मिले नए सबूत, चंद दिनों में नई रिपोर्ट पेश करेंगे CM मान