ट्राईसिटी में नदी-नालों के आसपास रहने वाले अगले दो दिन अलर्ट रहें, पहाड़ों पर होगी तेज वर्षा
ट्राईसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) में नदियों और नालों में फिर से उफान आ सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने 8 और 9 सितंबर को पहाड़ों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। भारी बारिश से पटियाला की राव घग्गर और सुखना चौ में जलस्तर बढ़ सकता है जिससे आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। प्रशासन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। ट्राईसिटी (चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली) में एक बार फिर नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं, क्योंकि आठ व नौ सितंबर को पहाड़ों पर तेज वर्षा की संभावना जताई जा रही है। पहाड़ों पर मुसलाधार वर्षा हुई तो पटियाला की राव, घग्गर और सुखना चौ में जलस्तर बढ़ सकता है। इसलिए ट्राईसिटी में नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
तीन दिन पहले पटियाला की राव में आए पानी के तेज बहाव से मोहाली के नया गांव में तबाही का डर सताने लगा था। लेकिन अगले ही दिन वर्षा रुकने की वजह से जलस्तर घटा और प्रशासन ने तटबंध मजबूत किए। इसी तरह घग्गर के बढ़े जलस्तर से पंचकूला के अलावा मोहाली के डेराबस्सी समेत कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा गया था। चंडीगढ़ में सुखना चौ का पानी भी कुछ जगह रिहायशी एरिया में घुस गया था। अब एक बार फिर हालात बिगड़ने का डर है और प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
कालका-शिमला ट्रैक पर आज से चलेंगी तीन ट्रेन
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पांच दिन से बाधित रेलगाड़ियां छह सितंबर से फिर से आरंभ हो जाएंगी। भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण रेल सेवाओं को बंद कर दिया था। अंबाला रेल मंडल के अनुसार तीन ट्रेन को शुरू करने का निर्णय लिया गया। इनमें ट्रेन संख्या 52457/58, 52459/60 और 52455/56 शामिल हैं। ये ट्रेन शनिवार से कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच सामान्य रूप से चलेंगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।