Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Eid Ul-Fitr 2023: पंजाब में ईद पर मस्जिद पर नमाज अदा करने पहुंचे लोग, सीएम मान ने दिया भाईचारे का संदेश

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 11:51 AM (IST)

    Eid Ul-Fitr 2023 अमृतसर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और नमाज अदा की। ईद उल फितर के अवसर पर हाल गेट स्थित खैरूद्दीन जामा मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे के सदस्यों ने नमाज अदा की। लोगों ने भाईचारे पर जोर दिया।

    Hero Image
    पंजाब में ईद पर मस्जिद पर नमाज अदा करने पहुंचे लोग

    चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। देशभर में शनिवार को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दी। शुक्रवार की शाम चांद अलव‍िदा का चांद देखने के बाद भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। शनिवार को ईद के मौके पर पंजाब में भी नमाज अदा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमृतसर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और नमाज अदा की। ईद उल फितर के अवसर पर हाल गेट स्थित खैरूद्दीन जामा मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे के सदस्यों ने नमाज अदा की।

    सीएम मान भी हुए शामिल

    ईद उल फितर के त्योहार को लेकर गुलाब देवी रोड पर स्थित मस्जिद ईदगाह में पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी द्वारा अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर वचनबद्धता दोहराई। भगवंत मान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी धर्म आपसी सद्भाव तथा भाईचारे का संदेश देते हैं। इस पर सभी को अमल करते हुए देश में अमन तथा शांति बहाल रखने में अपना सहयोग देना चाहिए।

    इस मौके पर ईदगाह के अध्यक्ष एडवोकेट नईम खान, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नासिर सलमानी तथा ऑल इंडिया जमात ए सलमानी ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष हाजी आबिद हसन सलमानी ने मुस्लिम भाईचारे द्वारा मानवता की सेवा के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया।