पेंशन संबंधी काम अधूरे हैं तो न हों परेशान, 19 नवंबर से लगेगा तीन दिवसीय कैंप, जानें कौन से दस्तावेज है जरूरी
पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए 19 से 21 नवंबर तक विशेष पेंशनर सेवा मेले का ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
19 से 21 नवंबर तक विशेष पेंशनर सेवा मेला।
ई-केवाईसी और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रियाएं पूरी होंगी।
पेंशनरों को आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए जिला खजाना कार्यालय, पंजाब, सेक्टर-17 चंडीगढ़ में 19 से 21 नवंबर तक विशेष पेंशनर सेवा मेले का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पेंशनरों की ई-केवाईसी और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र से संबंधित प्रक्रियाएं पूरी करवाई जाएंगी। जिला खजाना अधिकारी सोनिया महाजन ने यह जानकारी देते हुए पेंशनरों से मेले का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि कई पेंशनरों ने अभी तक अपनी ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं की है। ऐसे पेंशनरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय विशेष शिविर लगाया जा रहा है। इसमें पेंशनर कार्यालय पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी करवा सकेंगे और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपलोड करवा पाएंगे। इससे उन्हें पेंशनर सेवा पोर्टल की सुविधाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी।
सोनिया महाजन ने बताया कि सेवा मेले के दौरान प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पेंशनरों की समस्याओं और दस्तावेजों से संबंधित कार्य किए जाएंगे। उन्होंने विशेष रूप से उन पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करवाने की अपील की है, जिन्होंने अभी तक जरूरी औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं।
पेंशनर सेवा मेले में पहुंचने वाले सभी लाभार्थियों को अपने जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे, ताकि मौके पर ही उनकी पहचान और संबंधित प्रक्रिया पूरी की जा सके।
यह भी पढ़ें- पंजाब में आरक्षण से पदोन्नत कर्मचारी की वरिष्ठता पर हाईकोर्ट की मुहर, सीधी भर्ती वाले अधिकारी नहीं दे सकेंगे चुनौती
ये दस्तावेज साथ लाना न भूलें
- पेंशनर सेवा मेले में आने वाले लाभार्थी अपने साथ निम्न दस्तावेज जरूर लेकर आएं
- पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) की प्रति।
- आधार कार्ड।
- बैंक पासबुक की प्रति।
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल फोन।
यह भी पढ़ें- श्रद्धा, सम्मान और भव्यता के साथ मनाया जाएगा गुरु रविदास महाराज का 650वां प्रकाश पर्व: सीएम मान
तीन दिन, पांच बजे तक मिलेगी सुविधा
- तारीख: 19, 20 और 21 नवंबर।
- समय: सुबह 9 से शाम 5 बजे तक।
- स्थान: जिला खजाना कार्यालय, पंजाब, सेक्टर-17, चंडीगढ़।
- प्रमुख कार्य: ई-केवाईसी और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करवाना।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: कांग्रेस की पहली सूची के लिए दिसंबर तक करना होगा इंतजार, 30-40 नामों पर मंथन जारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।