Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पटियाला में स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहे 13 वर्षीय भतीजे की बेरहमी से हत्या, चाचा फरार

    Updated: Fri, 15 Aug 2025 04:59 PM (IST)

    पटियाला में एक दर्दनाक घटना में एक चाचा ने अपने 13 वर्षीय भतीजे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना के समय बच्चा स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। वारदात के बाद आरोपी चाचा फरार हो गया और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने अन्य चाचाओं पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    परिवार का आरोप है कि तीनों चाचाओं ने मिलकर शरण की हत्या की है।

    जागरण संवाददाता, पटियाला। यहां आनंद नगर में 13 वर्ष के बच्चे की उसी के चाचा ने चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह शरण के रूप में हुई है। वारदात उस समय हुई जब बच्चा शरण सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसके पिता ड्यूटी पर थे और मां सैर पर गई हुई थी। वारदात के बाद आरोपित चाचा खून से सना चाकू वहीं छोड़कर फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर में ही बच्चे को दो चाचा और रहते हैं और वे भी वारदात के बाद से फरार हैं। परिवार का आरोप है कि तीनों चाचाओं ने मिलकर शरण की हत्या की है। पुलिस ने आरोपित चाचा जानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार शरण के पिता अमरप्रीत सिंह सिक्योरिटी में हैं और घटना के समय ड्यूटी पर गए हुए थे। वहीं मां गृहिणी है। शरण परिवार का इकलौता बेटा था। शरण के तीनों अविवाहित चाचा जानी, मोनू व हैप्पी मां के देहांत के बाद घर में अलग-अलग कमरों में रहते हैं।

    सुबह चाचा जानी ने ट्रंक में रखे चाकू से शरण के पेट में लगातार वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि कमरे में दीवार खून से लाल हो गई। घटनास्थल पर खून ही खून बिखर गया। हत्या करने के दौरान शरण के चिल्लाने की आवाज आस-पड़ोस में किसी को सुनाई नहीं दीं।

    हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों की आंखें भी हालात देख नम हो गईं। बताया गया है कि परिवार में किसी भी तरह का प्रापर्टी विवाद नहीं है। ऐसे में हत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। थाना त्रिपड़ी के एसएचओ सुखविंदर सिंह गिल ने कहा कि शरण की हत्या के मामले में उसके एक चाचा जानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपित डिलीवरी का काम करता है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही कत्ल की असलियत पता चल पाएगी। मामले में अन्य दो आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।