Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें... नए नंबर के साथ 8 फरवरी से चलेगी कालका-चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी

    By Ankesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 04 Feb 2021 04:28 PM (IST)

    कालका- चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी फिर से ट्रैक पर दौड़ती हुई नजर आएगी। लगभग 10 महीने से ज्यादा समय के बाद दोबारा शताब्दी को शुरू किया जा रहा है। बता दें कि आठ फरवरी से ट्रेन का संचालन नियमित तौर पर किया जाएगा।

    Hero Image
    नई दिल्ली-कालका शताब्दी रेलगाड़ी के संचालन के लिए बोगियों की जांच के लिए कालका पहुंचे अंबाला मंडल के टेक्निकल अधिकारी।

    चंडीगढ़ [वैभव शर्मा]। लगभग दस से ज्यादा महीनों के बाद आठ फरवरी से कालका- चंडीगढ़- नई दिल्ली शताब्दी का संचालन शुरू हो रहा है। लेकिन अब ये ट्रेन अपने पुराने नंबर 12005/12006 से नहीं बल्कि नए नंबर के साथ ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी। अंबाला मंडल द्वारा जारी आदेश के अनुसार शताब्दी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 02005 नंबर से चलेगी और कालका रेलवे स्टेशन से 02006 नंबर से चलेगी। हालांकि अंबाला मंडल या फिर रेलवे की ओर से ट्रेन में कोई भी फेरबदल नहीं किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि कालका से नई दिल्ली रूट पर शताब्दी को फिर से शुरू करने के लिए लोगों ने ईमेल और ट्वीटर के माध्यम से रेल मंत्री पीयूष गोयल से अपील की थी। लोगों की मांग बढ़ने के बाद अंबाला मंडल ने शताब्दी को आठ फरवरी से नए नंबर के साथ चलाने का फैसला लिया है।

    ट्रेन को संचालित करने से पहले हुई बोगियों की जांच

    शताब्दी को कालका-चंडीगढ़-नई दिल्ली रूट पर उतारने से पहले अंबाला मंडल के चेकिंग स्टाफ ने ट्रेन की बोगियों की पूरी जांच की। शताब्दी की बोगियां पिछले दस महीनों से ज्यादा के समय से कालका रेलवे स्टेशन पर खड़ी हैं। ऐसे में ट्रेन काे संचालित करने से पहले अंबाला मंडल की पांच सदस्यों की जांच टीम ने वहां जाकर हर बोगियों की जांच की।

    यह होगा रूट

    02005 नई दिल्ली दैनिक शताब्दी स्पे‍शल ट्रेन आठ फरवरी से नई दिल्ली से शाम 17:15 बजे चलेगी और पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी से होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से होते हुए उसी दिन रात 21:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 02006 कालका- नई दिल्ली दैनिक शताब्दी स्पेशल ट्रेन नौ फरवरी को कालका से सुबह 06:15 बजे चलेगी और चंडीगढ़, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र, पानीपत होते हुए सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।