विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर झोटा को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे पंजाब में धरने-प्रदर्शन, मोहाली में भी MLA ऑफिस के बाहर जुड़ी भीड़

Published: Mon, 19 Oct 2026 12:40 PM (IST)

मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद न्याय की मांग को लेकर पूरे पंजाब में प्रदर्शन हुए। मोहाली ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूरे पंजाब में परविंदर झोटा हत्याकांड के न्याय के लिए प्रदर्शन।

  2. मोहाली में विधायक कार्यालय के सामने विभिन्न संगठनों का धरना।

  3. प्रदर्शनकारियों ने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

लखवंत सिंह, मोहाली। मानसा में पिछले दिनों परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में इंसाफ की मांग तेज हो गई है। मृतक और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए गठित एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार को पूरे पंजाब में धरने-प्रदर्शन हुए।

मोहाली में किसानों, राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवी संगठनों के सदस्यों ने विधायक कुलवंत सिंह के कार्यालय के सामने धरना देकर रोष जताया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौके पर पहुंचे।

इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के मोहाली प्रधान परविंदर सिंह सोहाना ने कहा कि परविंदर सिंह झोटा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की गई, उससे पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

उन्होंने कहा कि झोटा और उसके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए सभी राजनीतिक दलों, किसान संगठनों और समाजसेवी संस्थाओं को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। किसान जथेबन्दी के किरपाल सिंह सीआऊ, परमदीप बैदवान, पार्षद परमजीत सिंह. हरविंदर सिंह. एसजीपीसी सदस्य परमजीत लांडरा सहित कई नेता पहुंचे हुए है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: 5 दिन बाद भी नहीं बनी सहमति, CBI जांच की मांग पर अड़े स्वजन; SGPC घायलों को देगी 5-5 लाख रुपये

एक्शन कमेटी की ओर से पंजाब के विधायकों के आवास और कार्यालयों के सामने रोष प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया था। इसी के तहत मोहाली में भी धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में न्याय सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई।

यह भी पढ़ें- दिलजीत दोसांझ ने परविंदर सिंह झोटा को बताया 'शहीद', इंसाफ की मांग करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखी दिल की बात