Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Parkash Singh Badal: प्रकाश सिंह बादल बीमार, पीजीआइ चंडीगढ़ में किए गए एडमिट, पंजाब के पांच बार रह चुके CM

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Sun, 04 Sep 2022 11:18 AM (IST)

    Parkash Singh Badal पंजाब के पांच बार सीएम रह चुके व शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल की तबियत खराब हो गई है। वह 94 वर्ष के हैं। उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ में एडमिट किया गया है।

    Hero Image
    पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती। ब्रेकिंग न्यूज

    जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब के पांच बार सीएम रह चुके व देश के वयोवृद्ध नेता प्रकाश सिंह बादल की रविवार को तबियत बिगड़ गई। उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। उन्हें पीजीआइ के एडवांस कार्डियक सेंटर में एडमिट किया गया है। बादल को सांस लेने में दिक्कत हो और सीने में दर्द की शिकायत है। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर यशपाल शर्मा के नेतृत्व में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जुलाई में भी बादल को पीजीआइ में एडमिट किया गया था। तब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी। बादल 94 वर्ष के हैं और शिरोमणि अकाली दल के सरपरस्त हैं। 

    पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के पिता प्रकाश सिंह बादल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत लंबी के सरपंच से की। वह 11 बार विधायक रह चुके हैं, इसके अलावा वह लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। बादल केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी की आंधी में प्रकाश सिंह बादल चुनाव हार गए थे। 

    प्रकाश सिंह बादल पहली बार 1957 में विधायक बने और फिर 1070 में पहली बार सीएम बने। केंद्र में मोरारी देसाई जब प्रधानमंत्री थे तब वह केंद्रीय मंत्री बने। उन्हें कृषि एवं सिंचाई मंत्रालय दिया गया था। आपात काल दौरान वह जेल भी गए। वह पंथ रत्न अवार्ड से सम्मानित हैं। बादल हमेशा राज्यों को अधिक अधिकार दिए जाने के पक्ष में रहे हैं। 

    प्रकाश सिंह बादल के बारे में

    • बादल लंबी के सरपंच रहे। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1957 में विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।
    • 1969 में प्रकाश सिंह बादल दोबारा विधानसभा के लिए चुने गए। 
    • वर्ष 1969 से 1970 तक पंजाब के सामुदायिक विकास, पंचायती राज मंत्री रहे।
    • वर्ष 1970-71, 1977-80, 1997-2022, 2007 से 2017 (दो टर्म) सीएम रहे।
    • प्रकाश सिंह बादल 1972, 1980 और 2002 में नेता प्रतिपक्ष रहे।
    • मोरारजी देसाई जब पीएम बने तक बादल सांसद थे। उन्हें केंद्र में मंत्री बनाया गया।