पाकिस्तानी गायक शौकत अली का देहांत, पंजाब से था खास लगाव
पाकिस्तानी पंजाबी गायक शौकत अली इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनका पंजाब से काफी लगाव था। उनके देहांत का पता लगने पर पंजाब के गायकों ने दुख जताया है। शौकत अली ने शुक्रवार शाम को आखिरी सांस ली। वह पाकिस्तान के आर्मी अस्पताल में भर्ती थे।
बठिंडा, [गुरप्रेम लहरी]। Pakistani singer Shaukat Ali died: पाकिस्तानी पंजाबी गायक शौकत अली का शुक्रवार को निधन हो गया। वह बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। कुछ माह पहले उनका जीएमआइसी खैरपुर में लीवर ट्रांसप्लांट किया गया था। इससे पहले उनकी हार्ट की बाईपास सर्जरी भी की गई थी। शौकत अली शूगर की बीमारी से भी लंबे समय से पीड़ित थे।
शुक्रवार को उनकी सेहत खराब होने पर उन्हें लाहौर के कंम्बाइंड मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और शुक्रवार देर शाम उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शौकत अली के बेटे अमीर शौकत ने बताया कि चीफ आर्मी स्टाफ जनरल उमर जावेद बाजवा के निर्देशों पर पाकिस्तान की आर्मी द्वारा शौकत अली का इलाज किया जा रहा था।
शौकत अली के प्रसिद्ध गीत
-हीर वारिस शाह
-छल्ला
-जग्गा
-कदे तां हस बोल वे
-बेवफा संगदिल
-जिक्र
-मां जन्नत दा परछावां
-मां दे अथरू
-क्यों दूर दूर रेहदें ओ
-तेरे गम को जान
हमारी बात शौकत अली व उनके बेटे से अकसर ही होती रहती थी। उनका हाल चाल जानते रहते थे। कुछ दिनों से उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं चल रही। लेकिन अब वे इस दुनिया से चले गए। भले ही वे शारिरिक तौर पर हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी आवाज भारत और पाकिस्तान की फिजाओं में गूंजती रहेगी।
-हरभजन मान,पंजाबी गायक
शौकत अली हमारे संगीतक परिवार के सीनियर गायकों में से एक थे। उन्होंने दोनों देशों में पंजाबी मां बोली को प्रफुल्लित किया है। उन्होंने अपने गीतों के जरिए भारत व पाकिस्तान दोनों देशों के अलग देशों को जोड़ने का काम किया था। शौक़त अली को उनके गीतों के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।
-बलकार सिद्धू,पंजाबी गायक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।