Stubble Burning: 'क्यों न पंजाब में धान की खेती ही खत्म कर दी जाए...' पराली जलाने के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट की नसीहत
पंजाब में पराली जलाने के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने नसीहत दी है कि क्यों न राज्य में धान की फसल के प्रचलन को धीरे-धीरे खत्म कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि पंजाब लगातार जल स्तर कम होता जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से काफी दिक्कतें हो रही हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सुप्रीम कोर्ट में आज दिल्ली में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर सुनवाई हुई। इसे लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि राजधानी में प्रदूषण का एक मुख्य कारण पराली जलाना (Stubble Burning) भी है और ये पराली पंजाब सहित हरियाणा में भी जलाई जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट में पंजाब में सबसे अधिक पराली जलाने की दलील जब सामने रखी गई तो नसीहत दी गई कि क्यों न धान की खेती ही बंद कर दी जाए। इसे लेकर पीठ ने कहा कि पंजाब में गिरता जलस्तर भी एक चिंता का विषय है। इसके लिए एक हल यह भी है कि क्यों न धीरे-धीरे धान की फसल को प्रचलन से बाहर कर दिया जाए।
खबर अपडेट की जा रही है...
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।