Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ नगर निगम में भ्रष्टाचार पर प्रशासक बोले- अभी बहुत सुधार देखने को मिलेगा

    Updated: Fri, 22 Aug 2025 03:01 PM (IST)

    चंडीगढ़ नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामले प्रशासक तक पहुँचने पर उन्होंने जाँच के आदेश दिए हैं। एन्फोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों पर वेंडरों से वसूली के आरोपों के बाद कार्रवाई की जा रही है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी और स्वच्छ प्रशासन देना उनका लक्ष्य है। वर्षा के बाद सड़कों की मरम्मत का कार्य भी तुरंत शुरू होगा।

    Hero Image
    एंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों पर प्रतिमाह तीन से छह लाख रुपये वसूलने के आरोप उनके ही कर्मी ने लगाए हैं।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नगर निगम में भ्रष्टाचार के मामला प्रशासक के पास पहुंच चुका है एंफोर्समेंट विंग में इंस्पेक्टरों की वेंडरों से वसूली पर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि कुछ बदलाव किए हैं। कुछ अभी और होने हैं। मामले की जांच भी चल रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। उनका उद्देश्य साफ स्वच्छ प्रशासन देना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रशासक से सवाल किया गया था कि चंडीगढ़ में नगर निगम की एंफोर्समेंट विंग के इंस्पेक्टरों पर प्रतिमाह तीन से छह लाख रुपये वसूलने के आरोप उनके ही कर्मी ने लगाए हैं। प्रशासक ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने अलग-अलग स्तर पर बैठक की हैं। शिकायतों के बाद जरूरी दिशा निर्देश दिए। कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी किए गए। अभी आगे और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

    यह मामला सामने आने के बाद अब निगम में वेंडर अतिक्रमण पर चालान और सामान जब्त करने की पावर सेनेटरी इंस्पेक्टरों और रोड विंग के जेई तक को भी दी गई है। अब केवल एंफोर्समेंट विंग ही नहीं यह दोनों विभाग के अधिकारी भी कार्रवाई कर सकेंगे। इससे किसी का एरिया पक्का नहीं होगा।

    वर्षा के सीजन के बाद बनेंगी सड़क

    सड़कों की खराब हालत पर पूछे जाने के सवाल पर प्रशासक कटारिया ने कहा कि बारिश का दौर खत्म होते ही सड़कों का काम शुरू होगा। सड़कों की रीकारपेटिंग तुरंत शुरू कराएंगे। इसके लिए अधिकारियों से बैठक कर दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं।