चंडीगढ़ में पिस्टल के साथ NSUI कार्यकर्ता गिरफ्तार, CM भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन में था शामिल
सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में भगवंत मान सरकार के खिलाफ शनिवार को एनएसयूआइ के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक कार्यकर्ता को पंजाब से लाइसे ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) ने शनिवार को चंडीगढ़ में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बेरोजगारी, शिक्षा, सिद्धू मूसेवाला की हत्या व अन्य मुद्दों को लेकर एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश की लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें वाटर कैनन का इस्तेमाल कर खदेड़ दिया।
चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में भगवंत मान सरकार के खिलाफ एनएसयूआइ के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने एक कार्यकर्ता को पंजाब से लाइसेंसी पिस्टल और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान लुधियाना के मिल्लर गंज स्थित निरंकारी मोहल्ला की गली नंबर-6 निवासी 27 वर्षीय जगजोत सिंह के तौर पर हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित को रविवार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करेगी।
शनिवार को एनएसयूआइ का सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने कांग्रेस भवन के पास जगजोत सिंह से .32 बोर का रिवाल्वर और छह कारतूस बरामद किए हैं। युवक ने पुलिस को पिस्टल का लाइसेंस दिखाया, लेकिन लुधियाना से जारी लाइसेंसी पिस्टल को चंडीगढ़ में लेकर आने की अनुमति नहीं थी। इस पर पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और केस दर्ज कर लिया।
जानकारी के अनुसार एनएसयूआइ कार्यकर्ता पंजाब में बेरोजगारी और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों के उग्र होने पर स्थिति को काबू करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने रोड पर बैरिकेडिंग की और मुख्य सड़क को ब्लाक कर वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।