Move to Jagran APP

Punjab News: 'पार्टी को शुद्ध करना जरूरी', हिमाचल में छह कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में जारी सियासी संकट और क्रॉस वोटिंग के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की हार पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इससे अभिषेक मनु सिंघवी का कोई नुकसान नहीं है बल्कि ऐसे लोगों से पार्टी को साफ करना जरूरी है जो व्यक्तिगत लाभ के लिए गहरे घाव देते हैं।

By Jagran News Edited By: Deepak Saxena Wed, 28 Feb 2024 10:36 PM (IST)
Punjab News: 'पार्टी को शुद्ध करना जरूरी', हिमाचल में छह कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू
हिमाचल में छह कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हिमाचल प्रदेश के सियासी संकट और क्रॉस वोटिंग के कारण पार्टी प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की हार का जिक्र कर पार्टी की पंजाब इकाई पर निशाना साधा है।

पार्टी का शुद्ध करना जरूरी- सिद्धू

सिद्धू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यह अभिषेक मनु सिंघवी का नुकसान नहीं, उन लोगों से पार्टी को शुद्ध करना आवश्यक है जो समाज की भलाई पर व्यक्तिगत लाभ को तरजीह देते हैं। इससे पार्टी के अस्तित्व पर गहरा घाव बन जाता है। घाव तो ठीक हो सकते हैं, लेकिन मानसिक क्षति पूरी नहीं होती।

— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) February 28, 2024

ये भी पढ़ें: Punjab News: पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी पंचायतें भंग, सीएम मान बोले- किसी हालत में नहीं रुकेगा गांवों का विकास

पंजाब कांग्रेस ने सिद्धू से बना रखी दूरी

सिद्धू एक दिन पूर्व पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भी मिले थे। इसकी जानकारी भी उन्होंने एक्स पर साझा की थी। बता दें कि नाराज चल रहे सिद्धू से पंजाब कांग्रेस ने भी दूरी बना रखी है। गत 11 फरवरी को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यकर्ता सम्मेलन में सिद्धू को नहीं बुलाया गया था। सिद्धू अपने स्तर पर पंजाब में रैलियां कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: World Largest Paratha: रंगला पंजाब में बना दुनिया का सबसे बड़ा पराठा, 37.5 किलो वजन के साथ गिनीज बुक में हुआ दर्ज