VIDEO: दिल तो बच्चा है जी! जब बल्ला छोड़ गिल्ली-डंडा खेलने उतरे नवजोत सिंह सिद्धू, शॉट देख पत्नी ने भी लगाए ठहाके
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने बचपन को फिर से जिया और गिल्ली-डंडा खेलते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर सर्फिंग से आउटडोर गेम कहीं बेहतर है। खेल हमारे युवाओं को नशे से दूर रखता है। खेल हमें ऊर्जा और जोश देता है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू काफी दिनों से राजनीति से दूर हैं। दिल्ली चुनाव में भी वे सक्रिय नहीं हैं।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने कामों से लगातार चर्चे में रहते हैं। राजनीति से लेकर खेल की दुनिया में उन्होंने अलग छाप छोड़ी है। इस बीच पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में पूर्व क्रिकेटर गिल्ली-डंडा खेलते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ और भी लोग मौजूद हैं। नवजोत सिंह डंडे से लंबे शॉट लगा रहे हैं। दरअसल, यह खेल बच्चे खेलते हैं और देश में यह काफी लोकप्रिय है।
सिद्धू ने वीडियो शेयर कर कही ये बात
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि अपने बचपन को फिर से जी रहा हूं। इंटरनेट पर सर्फिंग से आउट डोर गेम कहीं बेहतर है। जहां असफलता मजेदार है और बेहतर बनने की प्रेरणा है, खेल आपको वह ऊंचाई देता है जो अतुलनीय है। खेल हमारे युवाओं को नशीली दवाओं, शराब और नशे से दूर रखता है।
Where failure is fun and inspiration to be better - sport gives you a high that is unmatchable … the best solution to drugs , alcohol and chemical intoxication that inhibits our youth…#Youth pic.twitter.com/56c95Sx7Aj
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) January 21, 2025
करीब एक साल से राजनीति से दूरी
वहीं, दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू करीब एक साल से राजनीति से दूरी बनाई रखी है। दिल्ली चुनाव स्टार प्रचारक में भी उनका नाम शामिल नहीं है। इससे पहले एक मामले में उनको जेल भी जाना पड़ा था। इसी बीच उनकी पत्नी को कैंसर हो गया था। उन्होंने दावा किया है कि आयुर्वेद अपनाकर कैंसर से पूरी तरह से ठीक हो गईं।
इससे पहले उन्होंने कमेंट्री और राजनीति को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि 25 साल से अधिक समय से कमेंट्री कर रहा हूं। दिन भर की कमेंट्री के बाद लोग थक जाते हैं, लेकिन मेरे लिए यह आराम और खुशी है। मेरा शौक ही मेरा पेशा बन गया, लेकिन राजनीति हमेशा एक मिशन थी।
Reliving our childhood - outdoor sport is much better than surfing the Internet … pic.twitter.com/0deb12KkrS
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) January 21, 2025
क्या है गिल्ली-डंडा खेल, कैसे खेलते हैं?
इस दौरान उनके अलावा कई लोगों ने भी डंडे से गिल्ली उड़ाए। शॉट मिस होने पर लोग ठहाके लगाते थे। साथ ही शॉट लगने पर शाबाशी। बता दें कि गिल्ली-डंडा एक प्राचीन खेल है, जिसे देश के अधिकांश हिस्सों में खेला जाता है। गिल्ली-डंडा खेलने के लिए मैदान के बीच में एक गड्ढा खोदा जाता है।
गड्ढे के ऊपर गिल्ली को रखा जाता है फिर डंडे से गिल्ली पर हल्के जोर से मारा जाता है। गिल्ली जब हवा में उछलता है तो फिर डंडे से पूरे दम के साथ मारा जाता है। जो प्लेयर गिल्ली को सबसे ज्यादा दूर तक पहुंचाता है, वह विजयी होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।