Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के ककुना क्लब में नाइट पार्टी में फुल साउंड पर बज रहा था म्यूजिक, मैनेजर और डीजे गिरफ्तार

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Fri, 22 Apr 2022 12:31 PM (IST)

    चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में देर रात तक पार्टी हो रही है। लाइव म्यूजिक के साथ क्लबों में लिकर सर्व की जा रही है। हालांकि इसके लिए मंजूरी पहले ही ली जाती ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ा है।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ के नामी क्लब का मैनेजर और क्लब के डीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर-7 स्थित ककुना क्लब में देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस ने मैनेजर मनीमाजरा निवासी रोहित कुमार और पंचकूला निवासी डीजे आयुष दत्ताना के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसबीर सिंह को सूचना मिली कि ककुना क्लब में देर रात पार्टी चल रही है। नाइट पार्टी के दौरान क्लब में तेज आवाज में म्यूजिक बजाया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम ने छापामारी कर डीजे बंद कराया। तेज आवाज में डीजे बजाने का आदेश देने वाले मैनेजर और डीजे बजाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ा गया है। 

    बता दें कि चंडीगढ़ में नई एक्साइज पॉलिसी के तहत अब देर रात तीन बजे तक नाइट क्लब और डिस्कोथेक में लीकर सर्व की जा रही है। हालांकि इसके लिए क्लब मालिकों को एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग को चार लाख रुपये सालाना फीस दी जाती है। पॉलिसी लागू होते ही एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के पास आवेदनों का ढेर लग गया है। अभी तक शहर के 25 क्लब, डिस्कोथेक, होटल और बार मालिकों ने देर रात तीन बजे तक लीकर सर्व करने का लाइसेंस लेने के लिए आवेदन किया था। इन सभी को देर रात तीन बजे तक क्लब लिकर सर्व करने की अनुमति दे दी गई है। इसके चलते अब चंडीगढ़ के क्लबों में देर रात तक पार्टी होती है। हालांकि नाइट पार्टी के लिए कई मानक तय किए गए हैं। ऐसे में इन नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।