सीटीयू बसों पर निर्भर नहीं रहेगा मोहाली, नए साल में शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी सीएनजी बसें
अभी तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामले में मोहाली चंडीगढ़ पर निर्भर है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसें ही मोहाली शहर में आती हैं। लोगों को आने जाने के लिए ऑटो या फिर कैब्स का इस्तेमाल करना पड़ता है।

जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली की अपने पब्लिक ट्रासंपोर्ट सिस्टम का रास्ता साफ हो गया है। स्थानीय निकाय विभाग की ओर से निगम की हाउस मीटिंग में बीते नवंबर में पास किए गए प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। निगम की ओर से शहर के लिए पहले चरण में छह लो फ्लोर बसें खरीदी जाएगी। ये बसें सीएनजी वाली होगी। बसों को लेकर रूट प्लान आदि को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा।
ध्यान रहे कि अभी तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मामले में मोहाली चंडीगढ़ पर निर्भर है। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बसें ही मोहाली शहर में आती हैं। लोगों को आने जाने के लिए ऑटो या फिर कैब्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। लोकल बस सर्विस शुरू करने की मांग लोगों की ओर से लंबे समय से की जा रही थी। इस योजना को सिरे चढऩे में एक दशक से ज्यादा का समय लग गया। 2017 में भी रिजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की ओर से 14 रूट प्लान शहर के लिए फाइनल किए गए थे। लेकिन इन बसों पर बसें चलाने में आरटीए फेल हो गया था। अब योजना सिरे चढ़ती नजा आ रही है।
मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कहा कि ये बस सेवा आम लोगों के लिए कारगर साबित होगी। कोशिश की जाएगी कि शहर के लोगों को सस्ती बस सेवा मुहैया करवाई जाए। बसें उन रूट्स पर ज्यादा चलेगी जहां पर लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए दिक्कत आती है। इसके लिए रूट प्लान को फाइनल किया जा रहा है।
निगम कमिश्रर कमल गर्ग ने कहा कि जनवरी 2022 में छह बसें सड़कों पर दौड़ना शुरू हो जाएंगी। इसके लिए औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बसें बिल्ड ऑन ऑपरेट (बीओओ) बेस पर चलेगी। बसों टिकट निगम की ओर से मुहैया करवाए जाएंगे, लेकिन इसका वितरण प्राइवेट ऑपरेटर द्वारा किया जाएगा। बसों में विज्ञापनबाजी भी निगम की ओर से करने की अनुमति दी जाएगी। इससे निगम के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। बसों को लेकर टेंडर कॉल व अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।