जाली कागजात तैयार कर लोगों की जमीन बेचने वाला मोहाली पुलिस ने पकड़ा, जानें कौन हैं बलवंत सिंह
मोहाली में बलवंत सिंह नाम का एक ठग गिरफ्तार हुआ है। वह जाली दस्तावेज बनाकर लोगों को ठगता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाए और संपत्ति मालिकों के नकली कागजात तैयार कर जमीन बेच दी। उसने एक सेवानिवृत्त कर्नल की जमीन भी फर्जी दस्तावेजों से बेच दी थी।

जारण संवाददाता, मोहाली। बलवंत सिंह पकड़ा गया। यह शातिर बरनाला के भदौड़ गांव का रहने वाला है। जाली दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले लोगों से करोड़ों रुपये ठग लेता था। अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाकर संपत्ति मालिकों के फर्जी कागजात तैयार करता था और जमीन को बेच देता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि बलवंत सिंह पहले भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथियों की तलाश है।
डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि बलवंत सिंह और उसके साथियों ने सेवानिवृत्त कर्नल एनजेएस पन्नू और उनके भाई के नाम पर जाली दस्तावेज बनाकर उनकी टंगौरी में स्थित 10 एकड़ जमीन बेच दी थी। शिकायत उसी सेवानिवृत्त कर्नल ने दर्ज कराई थी।
बलवंत सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 316(2), 318(4), 336(2), 338, 336(3), 340(2), 339, 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना आईटी सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह की अगुआई में बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।