Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohali: उम्र में बड़ा था पति, पत्नी को नहीं था पसंद, प्रेमी के साथ मिल किया मर्डर, पर्ची ने खोला हत्या का राज

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Sat, 02 Jul 2022 02:21 PM (IST)

    मोहाली के डेराबस्सी में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। दोनों ने पहले उसे शराब पिलाई फिर पत्थरों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुलिस की हिरासत में आरोपित पत्नी और उसका प्रेमी।

    जागरण संवाददाता, मोहाली। मोहाली के डेराबस्सी में पत्नी ने अपने सुहाग का कत्ल किया। महिला ने पति को मौत के घाट उतारने के लिए अपने प्रेमी का सहारा लिया। दोनों ने 49 साल के सहदेव को मार डाला। लेकिन मृतक की जेब से मिली एक पर्ची ने इस वारदात का खुलासा किया और पुलिस आरोपित पत्नी और उसके प्रेमी तक पहुंच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    29 जून को डेराबस्सी में रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। शुरुआती जांच में जीआरपी ने हत्या के एंगल से मामले की पड़ताल शुरू की और 24 घंटों के भीतर ही कातिलों तक पहुंच भी गई। रेलवे पुलिस ने व्यक्ति की पहचान करने के बाद कत्ल के केस में उसकी पत्नी ममता देवी व प्रेमी 22 साल के हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस को मृतक की जेब से मिले एक पर्ची मिली थी, जिसके जरिये जीआरपी कत्ल के आरोपितों तक पहुंची।

    एडीजीपी रेलवे एमएफ फारूकी ने बताया कि 29 जून को डेराबस्सी में रेलवे लाइन के नजदीक एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जीआरपी की जांच में मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने हत्या के शक के आधार पर अज्ञात के खिलाफ आइपीसी की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मृतक की जेब से पुलिस को एक पर्ची बरामद हुई थी और जीआरपी की जांच टीम पर्ची के आधार पर एक फैक्ट्री पहुंची और स्टाफ को मृतक की फोटो दिखाई। स्टाफ के लोगों ने मृतक की पहचान 49 वर्षीय सहदेव निवासी चांदपुर जिला बिजनौर यूपी के रूप में की थी। मृतक सहदेव भी इसी फैक्ट्री का कर्मचारी था। स्टाफ ने यह भी बताया था कि सहदेव इन दिनों जीपी कांप्लेक्स गांव सैदपुर डेराबस्सी में पत्नी के साथ किराये पर रहता है।

    पति उम्र में बड़ा था, इसलिए उसे पसंद नहीं करती थी ममता

    जीआरपी टीम ने केस की गंभीरता से जांच शुरू की। मृतक की पत्नी ममता ने पूछताछ में कुबूल किया कि उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर पति का कत्ल किया है। उसने बताया कि उसके हरप्रीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे और सहदेव उससे उम्र में काफी बड़ा था और वह उसको पसंद नहीं करती थी। उसने अपने प्रेमी की मदद के साथ अपने पति को मारने की साजिश रची।

    सहदेव को दोनों के अवैध संबंधों के बारे में थी जानकारी

    पुलिस ने ममता से सख्ती के साथ पूछताछ की तो बताया कि उसने व उसके प्रेमी ने पार्टी के बहाने सहदेव को शराब पिलाई व उसके बाद उसे रेलवे लाइन के नजदीक ले गए। जहां दोनों ने सहदेव के सिर व शरीर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी। ममता ने बताया कि उसके पति को उन दोनों के अवैध संबंधों के बारे में भी जानकारी थी। इस मकसद से दोनों आरोपितों ने सहदेव को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई थी। पुलिस ने मृतक सहदेव की पत्नी ममता देवी और उसके प्रेमी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी निवासी डेराबस्सी को गिरफ्तार किया है।