विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

FACEBOOK फ्रेंड से मिलने लगी चंडीगढ़ की युवती, असलियत जान भागी तो फंसी मुसीबत में

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 01 Jul 2018 01:46 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 03 Jul 2018 08:56 PM (GMT+05:30)

एनआरआइ युवती एक सफाईकर्मी युवक के जाल में फंस गई। युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और अब इसके बदले पांच करोड़ रुपये की डिमांड कर रहा है।

FACEBOOK फ्रेंड से मिलने लगी चंडीगढ़ की युवती, असलियत जान भागी तो फंसी मुसीबत में
FACEBOOK फ्रेंड से मिलने लगी चंडीगढ़ की युवती, असलियत जान भागी तो फंसी मुसीबत में

जेएनएन, चंडीगढ़। चंडीगढ़ निवासी एक एनआरआइ युवती की दिल्ली निवासी युवक से फेसबुक के जरिये दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे नजदीकियों में बदली। युवती दिल्ली में रहने लगी। लेकिन, इस बीच युवती को पता चला कि जिस युवक के जाल में वह फंसी है वह तो सफाई कर्मी है। इसके बाद युवती चंडीगढ़ आ गई। इस पर युवक उसे तंग करने लगा। यही नहीं, युवक ने उसे कहा कि अगर उसने उसे पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो वह उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

सेक्टर-19 थाना पुलिस ने छानबीन के बाद कर केस को साइबर सेल टीम को सौंप दिया हैं। सेक्टर-19 निवासी 24 वर्षीय एनआरआइ युवती ने बताया कि वह पिछले कुछ साल से दिल्ली में रह रही थी। इस दौरान फेसबुक पर दिल्ली के ही मनीष नामक एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। देखते-देखते उनकी दोस्ती बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे से मिलना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ेंः नशे की हालत में मिली महिला, बोली- हो चुकी हूं आदी, ट्रक चालक करते हैं मनमानी

युवती के मुताबिक बाद में उसे पता चला कि मनीष एयर इंडिया में सफाई कर्मचारी है। इस बीच, युवक ने चोरी छिपे उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर ली। वीडियो के बारे में युवती अंजान थी। करीब तीन महीने पहले वह वापस चंडीगढ़ सेक्टर-19 अपने घर लौट आई।

युवती ने बताया कि मनीष को जब पता चला कि वह चंडीगढ़ में है तो वह उसे फोन कर तंग करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। अब आरोपित पिछले तीन महीने से उसे फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया के जरिए धमकी दो रहा है कि अगर वह उसके पास वापस दिल्ली नहीं आई तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देगा।

यह भी पढ़ेंः पति करता था दूसरे से संबंध बनाने को मजबूर, जीजा के पास ले गया तो विफरी पत्नी

लगातार भेजता था मैसेज करता था वीडियो कॉल

पीड़िता ने बताया कि आरोपित लगातार उसे इंटरनेट के जरिए मैसेज और वीडियो कॉल कर रहा था। 3 तीन दिन पहले उसने चैटिंग के जरिए बोला कि उसके पास कोई काम नहीं है। अगर तुमने अगले 24 घंटे में 5 करोड़ नहीं दिए तो यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा। युवती ने बताया कि आरोपित ने उसका फेसबुक अकाउंट भी हैक कर लिया है। बहरहाल, चंडीगढ़ पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली गई, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः किशोरी की अश्लील वीडियो बना भेज दी भाई को, फिर करने लगा ब्लैकमेल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।