विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी की अश्लील वीडियो बना भेज दी भाई को, फिर करने लगा ब्लैकमेल

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 30 Jun 2018 03:51 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 04:05 PM (IST)

एक युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो बनाई और फिर उसे उसके भाई को भेज दी। इसके बाद वह भाई को ब्लैकमेल करने लगा।

किशोरी की अश्लील वीडियो बना भेज दी भाई को, फिर करने लगा ब्लैकमेल
किशोरी की अश्लील वीडियो बना भेज दी भाई को, फिर करने लगा ब्लैकमेल

जेएनएन, फिरोजपुर। एक युवक ने एक किशोरी की नाबालिग वीडियो बना दी और फिर किशोरी के भाई को यह वीडियो भेज दी। इसके बाद वह उसके भाई को ब्लैकमेल करने लगा। कहा कि वह उसे अपनी बहन से मिलने दे, नहीं तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पुलिस ने आरोपित युवक गुरमीत सिंह निवासी गांव आतूवाला पर केस दर्ज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार लड़की के भाई ने शिकायत दी कि आरोपित गुरमीत सिंह ने उसके मोबाइल नंबर 18 जून शाम को फोन किया और कहा कि वह उसकी बात अपनी बहन से करवा दे। इस पर उसने एतराज जताया। इसके बाद आरोपित ने उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने उसे अपनी बहन से मिलने से रोका तो इसका परिणाम बुरा होगा।

उसने कहा कि उसके पास उसकी बहन की आपत्तिजनक वीडियो व फोटो हैं। आरोपित ने किशोरी के भाई के मोबाइल पर किशोरी की दो अश्लील वीडियो व कुछ फोटो भेज दी। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

   

पति ने कर दिया एनआरआइ पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल

उधर, फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने अपनी ही एनआरआइ पत्नी की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उसका आरोप है कि पत्नी ने बिना तलाक के दूसरी शादी कर ली है। बहरहाल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर संगरूर निवासी उसके पति पर केस दर्ज कर दिया है।

सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि आरिफके थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने केस दर्ज करवाया है कि उसकी बेटी की शादी 2013 में जगतार सिंह निवासी कंधारी गढ़, तहसील धूरी, जिला संगरूर से हुई थी। शादी से पहले उसकी लड़की सिंगापुर में रहती थी। आरोपित जगतार सिंह भी सिंगापुर गया था। शादी के बाद बेटी इंग्लैंड चली गई।

महिला की शिकायत के अनुसार अब उसकी बेटी ने तलाक के लिए वाद दायर कर रखा है। आरोपित कह रहा है कि उसकी पत्नी ने उसे तलाक दिए बगैर ही दूसरी शादी कर ली है। उसने उसकी बेटी को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। परिवादी महिला के अनुसार उन्होंने जगतार सिंह को ऐसा न करने के लिए काफी समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने जगतार सिंह पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः युवती ने कहा-डीएसपी ने बनाया नशेड़ी और करता था दुष्‍कर्म, सरकार ने किया सस्‍पेंड

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।