विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति करता था दूसरे से संबंध बनाने को मजबूर, जीजा के पास ले गया तो बिफरी पत्नी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 01 Jul 2018 04:20 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 09:01 PM (IST)

एक पति ने रिश्तों की सारी मर्यादाएं तोड़ते हुए पत्नी को अपने जीजा के सामने पेश कर दिया। महिला किसी तरह वहां से बचकर निकली।

पति करता था दूसरे से संबंध बनाने को मजबूर, जीजा के पास ले गया तो बिफरी पत्नी
पति करता था दूसरे से संबंध बनाने को मजबूर, जीजा के पास ले गया तो बिफरी पत्नी

जेएनएन, मोगा। नशे में डूबा पति अपनी सारी मर्यादाएं भूल बैठा। वह अक्सर पत्नी से मारपीट करने लगा। यही नहीं, वह पत्नी को रिश्तेदारों के साथ अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। एक दिन पति उसे अपने जीजा के पास ले गया। जीजा पति के सामने उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इस पर महिला किसी तरह वहां से भागी और पुलिस में शिकायत दी।

मामले की जांच कर रहे कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपित लंबे समय से नशे का आदी है और बीते कुछ महीनों से वह जरूरत से अधिक नशा करने के बाद अपनी पत्नी से मारपीट करता आ रहा था। 28 जून 2018 को उसकी पत्नी घर अकेली थी। इस दौरान उसके पति ने उसे अवैध संबंध बनाने के लिए अपने जीजा के पास ले गया।

महिला के मुताबिक जब वह पति के जीजा के घर पहुंची तो वह पति के सामने उससे छेड़छाड़ करने लगा। पति सबकुछ चुपचाप देखता रहा। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया और इसके बाद उसने पूरी जानकारी पुलिस के पास दे दी।

जांच अधिकारी का कहना है कि इससे पहले भी महिला ने अपने रिश्तेदारों के पास अपने साथ हो रहे अत्याचारों के बारे में बताया था, लेकिन परिवार के किसी सदस्य ने उसका साथ नहीं दिया और न ही उसके घर के आस-पास रहने वाले किसी व्यक्ति ने इस मामले में दखलंदाजी की। जब घर में रहना दूभर हुआ तो शिकायतकर्ता ने मजबूरी में अपने पति और रिश्तेदारों की शिकायत पुलिस के पास दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः नशे की हालत में मिली महिला, बोली- हो चुकी हूं आदी, ट्रक चालक करते हैं मनमानी

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।