Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माइंड वेदा जीवन उत्सव 'हैप्पी सिटी टी विद गुदगुदी' में जमा खूब रंग

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 16 May 2022 10:02 PM (IST)

    माइंड वेदा ने जीवन उत्सव हप्पी सिटी टी विद गुदगुदी परिवार का आयोजन बिदुसार फिल्म स्टूडियो में किया।

    Hero Image
    माइंड वेदा जीवन उत्सव 'हैप्पी सिटी टी विद गुदगुदी' में जमा खूब रंग

    जासं, पंचकूला : माइंड वेदा ने जीवन उत्सव हप्पी सिटी टी विद गुदगुदी परिवार का आयोजन बिदुसार फिल्म स्टूडियो में किया, जिसमें सीनियर सिटीजन काउंसिल हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी आरपी मल्होत्रा तथा गुदगुदी जंक्शन कुरुक्षेत्र के प्रधान चंदरमौली गौड़ मुख्य अतिथि रहे। गुदगुदी जंक्शन समूह, कुरुक्षेत्र के संरक्षक जितेंद्र बंसल, सचिव सुनील अंगीरस, इंचार्ज सफलता मंत्र अमरजीत पांचाल तथा संस्थापक सदस्य राकेश कंसल विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता मशहूर शायर तथा बिदुसार फिल्म अकादमी के डायरेक्टर जनाब शम्स तबरेजी ने की। माइंड वेदा के संस्थापक एवं माइंड गुरु कंवल बिदुसार ने पॉवर ऑफ ओम के बारे में बताया और माइंड योगी प्रदीप योगी ने ओम के उच्चारण की शक्ति का एक नमूना प्रस्तुत किया। मंच संचालन मशहूर वाइस आर्टिस्ट एवं वाइस हेड जकी हाशमी ने किया। उन्होंने विभिन्न बॉलीवुड अभिनेताओं राजकुमार, दिलीप कुमार आदि की आवाज सुना कर कार्यक्रम को रोचक बना दिया। कंवल बिंदुसार ने बताया कि कार्यक्रम में स्वास्थ्य, सामाजिक एकजुटता, फिल्म, गीत, संगीत, कविता, गजल और नज्म जैसी कला एवं साहित्यिक विधाओं के विकास पर विशेष बल दिया गया। माइंड वेदा शीघ्र ही पंचकूला के सभी स्कूल, कालेजों, रेजिडेंट एसोसिएशन एवं अन्य संस्थानों में विभिन्न प्रकार के वर्कशॉप, कांफ्रेंस और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है। कार्यक्रम में पंचकूला नगर निगम की पूर्व मेयर उपिद्र आहलूवालिया ने कार्यक्रम की बेहद प्रशंसा की तथा सीनियर सिटीजन काउंसिल की टीम के कार्य की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मशहूर गायक नंदू किशोर रहे। गायक केवल सरीन ने अपनी खूबसूरत आवाज में गजल तथा गीत प्रस्तुत किया। मशहूर लेखिका शिखा राणा ने चाय पर एक कविता तथा गजल लेखिका सुदेश नूर ने अपनी गजल प्रस्तुत की। रेणू अब्बी ने एक गीत पेश किया तथा कहानीकार एवं हेल्थ काउंसलर डा. हरि चंद गुप्ता, नीलम त्रिखा मौजूद रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner