Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेयर ने मॉस्को में पेश किया 'सिटी ब्यूटीफुल' का मॉडल, चंडीगढ़ को मिला महिला सशक्तीकरण का सम्मान

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 05:46 PM (IST)

    चंडीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तीकरण का सम्मान मिला जो ब्रिक्स अर्बन फॉर्म मॉस्को में मेयर हरप्रीत कौर बबला को प्रदान किया गया। मेयर बबला ने सिटी ब्यूटीफुल को एक आदर्श टिकाऊ और तकनीकी रूप से उन्नत शहर के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने चंडीगढ़ को जीवन को खूबसूरती से जीने का मौका देने वाला शहर बताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई दी।

    Hero Image
    मॉस्को में मेयर बबला ने सिटी ब्यूटीफुल को आदर्श, टिकाऊ, तकनीकी रूप से उन्नत शहर के रूप में प्रस्तुत किया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तीकरण का सम्मान मिला है। यह सम्मान ब्रिक्स अर्बन फॉर्म मॉस्को में मेयर हरप्रीत कौर बबला को प्रदान किया गया।

    इस अवसर पर मेयर बबला ने सिटी ब्यूटीफुल को एक आदर्श, टिकाऊ और तकनीकी रूप से उन्नत शहर के रूप में प्रस्तुत किया।

    मेयर बबला ने कहा कि चंडीगढ़ सिर्फ करिअर बनाने का नहीं बल्कि जीवन को खूबसूरती से जीने का मौका देता है। हम प्रतिभाओं को आकर्षित ही नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें यहां जीवन बसाने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। मंच से उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की बधाई भी दी और कहा कि उनका विजन तकनीकी नवाचार और विश्व शांति के लिए प्रेरणा देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनकी दी जानकारी

    समग्र शहरी विकास: सामाजिक-सांस्कृतिक जीवंतता, शिक्षा-स्वास्थ्य और स्मार्ट सिटी पहलों पर फोकस।

    तकनीक का इस्तेमाल: ट्रैफिक प्रबंधन, कचरा निस्तारण और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में स्मार्ट टेक्नोलॉजी से लोगों का जीवन बेहतर।

    स्टार्टअप को बढ़ावा: चंडीगढ़ स्टार्टअप पॉलिसी की शुरुआत, युवाओं को खुद का उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहन।

    अनूठी शहरी डिजाइन: ले कोर्बुज़िए द्वारा योजनाबद्ध शहर की खूबसूरती और हरियाली से युक्त जीवनशैली पर जोर।

    सुरक्षा और शांति: कम अपराध दर और योजनाबद्ध ढांचा परिवारों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करता है।