Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    माता उमा रानी कांसल गौ सेवा ने जरूरतमंदों में बांटे एक हजार खाने के पैकेट Chandigarh News

    By Vikas_KumarEdited By:
    Updated: Thu, 09 Apr 2020 01:41 PM (IST)

    रवि प्रकाश कांसल ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से रोजाना 1000 लोगों को शहर में अलग-अलग हिस्सों में जाकर खाना बांटा जा रहा है ताकि कोई भूखे पेट न सोए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    माता उमा रानी कांसल गौ सेवा ने जरूरतमंदों में बांटे एक हजार खाने के पैकेट Chandigarh News

    चंडीगढ़, जेएनएन। माता उमा रानी कांसल गौ सेवा सदन की ओर से शहर में जरूरतमंद और गरीब लोगों को रोजाना खाना परोसा जा रहा है। वीरवार को संस्था की ओर से सेक्टर 25 मौली जागरण बापूधाम, ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर 26, संजय कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन और शहर के अन्य हिस्सों में जरूरतमंद, मजदूर और गरीब लोगों को एक हजार खाने के पैकेट बांटे गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान रवि प्रकाश कांसल ने कहा कि उनकी संस्था की ओर से रोजाना 1000 लोगों को शहर में अलग-अलग हिस्सों में जाकर खाना बांटा जा रहा है, ताकि इस आपदा के समय में कोई भी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति भूखे पेट न सोए। इसके साथ ही हम सभी मिलकर इस कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण से बचे और लोगों को सुरक्षित रखें। 

    जहां नहीं पहुंच रहा खाना, हमें बताएंः रवि प्रकाश कांसल   

    माता उमारानी कांसेल गौ सेवा संस्था के पदाधिकारी रवि प्रकाश कांसल ने कहा कि उनके द्वारा रोजाना शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को खाना पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में अगर किसी कॉलोनी या झुग्गियों में या कहीं जरूरतमंद लोगों को खाना नहीं पहुंच रहा है, तो वह सेक्टर-26 की मंडी में आकर या उनकी संस्था से संपर्क कर सकते हैं। रवि प्रकाश कांसल ने कहा कि वह हर जगह पर उनकी संस्था खाना पहुंचाने के लिए तैयार है।

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें