Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला मुंबई से गिरफ्तार, केनिया भागने के फिराक में था

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 10:33 PM (IST)

    डेराबस्सी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले वांछित भगोड़े विक्रमजीत सिंह को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। वह पासपोर्ट बदलकर कीनिया भागने की फिराक में था। आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ पंजाब के कई जिलों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। उसे डेराबस्सी कोर्ट में पेश कर चार दिन का रिमांड लिया गया है।

    Hero Image
    इमिग्रेशन फ्राड के कई मामलों में वांछित भगोड़े गिरफ्तार। सांकेतिक फोटो

    संवाद सहयोगी, डेराबस्सी। लैहली पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये के इमिग्रेशन फ्राड के कई मामलों में वांछित भगोड़े को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। मुंबई एयरपोर्ट पर आरोपी पासपोर्ट बदलकर कीनिया के लिए फ्लाइट पकड़ने की फिराक में था परंतु पुलिस ने मौके पर धर लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपी व उसकी पत्नी के खिलाफ भी पंजाब के चार जिलों के अलग-अलग पुलिस थानों में आधा दर्जन केस दर्ज हैं। डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर उसका चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। 48 वर्षीय विक्रमजीत सिंह व उसकी पत्नी करमजीत कौर निवासी जालंधर के खिलाफ धोखाधड़ी के आधा दर्जन केस दर्ज हैं।

    विदेश भेजने के नाम पर दंपती ने कई लोगों को ठगा और केस दर्ज होने पर वह अपना बोरिया-बिस्तर बांधकर दूसरे जिले में शिफ्ट कर जाता था। उसके खिलाफ 2023 में लालडू थाने में भी 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था।

    दप्पर निवासी पूर्व फौजी निरमैल सिंह पे ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने उसके बेटे को कनाडा भेजने के लिए पैसे लिए थे। विक्रमजीत की पत्नी करमजीत कौर और बेटा काफी समय पहले ही कीनिया पहुंचे हुए हैं।