विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 14 जिलों के बदले SSP; 19 IPS की नई पोस्टिंग

Published: Fri, 02 Aug 2024 04:26 PM (IST)

Punjab News पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। पंजाब के 14 जिलों के एसएसपी बदले गए ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस में राज्‍य सरकार ने बदले अधिकारी (फाइल फोटो)
पंजाब पुलिस में राज्‍य सरकार ने बदले अधिकारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. चार पीपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
  2. लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में सबसे बड़ा फेरबदल

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Punjab Police Transfers: राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। 19 आईपीएस अधिकारियों और 4 पीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग की ओर से 14 जिलों के एसएसपी के तबादला निर्देश जारी किए गए हैं । लोकसभा चुनाव के बाद यह अब तक के सबसे बड़े तबादले हुए हैं।

इन जिलों के बदले गए एसएसपी

जिन जिलों के एसएसपी बदले हैं उन में मोहाली, पटियाला, बठिंडा, फाजिल्का, मानसा, मोगा, मालेकोटला, पठानकोट, मुक्तसर, फरीदकोट, तरनतारन, बटाला, अमृतसर रूरल और जालंधर रूरल शामिल हैं।

दीपक पारिख होंगे मोहाली के नए एसएसपी

2012 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपक पारिख मोहाली के नए एसएसपी मोहाली होंगे। वहीं भागीरथ को एसएसपी मानसा, गौरव तूरा एसएसपी तरनतारन, अंकुर गुप्ता एसएसपी मोगा, सोहेल कासिम एएसपी बठिंडा, प्रज्ञा जैन एसएसपी फरीदकोट लगाया गया। 

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: हॉकी मैच देखने पेरिस जाना चाहते हैं CM मान, वीजा पर अटकी बात; अब तक नहीं मिली मंजूरी

वहीं तुषार गुप्ता एसएसपी मुक्तसर साहिब, अमनीत कौंडल एसएसपी बठिंडा, नानक सिंह एसएसपी पटियाला, पीपीएस अधिकारी गगन अजीत सिंह को एसएसपी मालेरकोटला, दलजिंदर सिंह को एसएसपी पकानकोट, हरकंवलप्रीत एसएसपी जालंधर रूरल, वरिंदर पाल सिंह एसएसपी फाजिल्का लगाया गया है।

दर्पण आहुल वालिया डीजीपी पंजाब

सिमरत कौर एआईजी सीआईआई पटियाला, अश्वनी गोडियाल एआईजी एचआरडी पंजाब, दर्पण आहुल वालिया स्टाफ अफसर डीजीपी पंजाब लगाया गया है। आइपीएस संदीप कुमार गर्ग को एआईजी इंटेलिजेंस पंजाब, वरुण शर्मा एआईजी प्रोविजनिंग पंजाब के साथ ही सड़क सुरक्षा फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: NRI पतियों को मोहाली एयरपोर्ट पर ढूंढती नजर आईं पत्नियां, 'मेघा बरसेंगे' टीवी सीरियल का अलग अंदाज में प्रमोशन

गुरमीत सिंह चौहान को एआइजी एजीटीएफ, गुरमीत सिंह भुल्लर को आईजी प्रोविजनिंग, राकेश कौशल डीआईजी क्राइम पंजाब, नवीन सिंगला डीआईजी जालंधर रेंज, हरजीत सिंह डीआईजी विजिलेंस ब्यूरो, सतिंदर सिंह डीआईजी बार्डर रेंज, हरमन वीर सिंह ज्वाइंट डायरेक्टर पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर, अश्वनी कपूर डीआईजी फरीदकोट, विवेकशील सोनी एआईजी पर्सोनल के तौर पर तैनाती की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।