Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MDH के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी जब भी चंडीगढ़ आए, खास दोस्त से मिलने सेक्टर-19 जरूर जाते थे

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Thu, 03 Dec 2020 12:02 PM (IST)

    एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (MDH Owner Mahashay Dharmpal Gulati) का चंडीगढ़ से भी संबंध रहा है। जब भी वह यहां आते थे तो सेक्टर-19 में व्यापारी रवि प्रकाश कांसल के परिवार से जरूर मिलते थे। उनके परिवार से घनिष्ठ संबंध रहे।

    Hero Image
    चंडीगढ़ के कारोबारी रवि प्रकाश कांसल साल 1975 में पहली बार धर्मपाल गुलाटी से मिले थे। (जागरण)

    चंडीगढ़, [ राजेश ढल्ल]। एमडीएच ग्रुप के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (MDH Owner Mahashay Dharmpal Gulati) का चंडीगढ़ से भी गहरा संबंध रहा है। महाशय जब भी चंडीगढ़ आते थे तो सेक्टर-19 के कोठी नंबर-24 में रहते थे। अगर रात में रुकना नहीं होता था तो भी यहां पर रहने वाले खास परिवार से मिलने जरूर आते थे। 98 साल की उम्र में निधन होने की खबर सुनकर इस कोठी में रहने वाला कांसल परिवार शोक में डूबा है। शहर के व्यापारी रवि प्रकाश कांसल साल 1975 में पहली बार धर्मपाल गुलाटी से मिले थे। उस समय गुलाटी चंडीगढ़ के लिए एमडीएच मसालों की सप्लाई के लिए डिस्ट्रीब्यूटर तलाश कर रहे थे। रवि प्रकाश कांसल इस समय भी चंडीगढ़ में एमडीएच मसालों की सप्लाई के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर के कांसल परिवार के साथ रहे घनिष्ठ संबंध

    रवि प्रकाश कांसल ने साल 2013 में पिंजौर में गोशाल का उद्घाटन किया था, उस समय भी महाशय धर्मपाल गुलाटी गोशाला का शिलान्यास करने आए थे। रवि प्रकाश कांसल का कहना है कि धर्मपाल गुलाटी हमेशा कहते थे कि ईमानदारी और मेहनत से जो काम करेगा, वह बुलंदियां छूएगा। उनका कहना है कि इन दो पहलूओं को उन्होंने भी अपने जीवन में लागू किया और आज वह शहर के एक कामयाब व्यापारी बने हैं।

    चंडीगढ़ के रवि प्रकाश कांसल के परिवार के साथ एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी की पुरानी तस्वीर।

    कांसल ने बताया कि धर्मपाल गुलाटी उन्हें बेटा मानते थे। उन्होंने बताया कि उनके साथ उनके पारिवारिक संबंध भी थे। उनकी बेटी की शादी में उन्होंने ही कन्यादान किया था जबकि बेटे की शादी में धर्मपाल गुलाटी ने रिश्तेदार के तौर पर लड़की के परिजनों के साथ मिलनी की थी।

    गोशाला के लिए हर साल भेजते थे डोनेशन

    कांसल ने बताया कि पिंजौर में चल रही गोशाला के लिए हर साल धर्मपाल गुलाटी डोनेशन भेजते थे। डेढ़ माह पहले उनकी दिल्ली में धर्मपाल गुलाटी के साथ मुलाकात हुई थी। उन्होंने उनके कार्यालय में ही खाना खाया था। उस समय उनकी पिंजौर में चल रही गोशाला पर विस्तार से चर्चा हुई थी। उन्होंने पूछा था कि कोविड-19 में किस तरह से गोशाला की वर्किंग चल रही है।

    रवि प्रकाश कांसल की खुद की भी मसालों की फैक्ट्ररी है उनका अजय मसाले के नाम से ब्रांड है। कांसल का कहना है कि महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन की खबर सुनकर उनकी सभी पुरानी बाते याद आ गई हैं।

    यह भी देखें: MDH मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

     पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

     हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें