विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Election: पुंछ हमले को बताया स्टंट, अब बयान देकर बुरे फंसे पूर्व CM चरणजीत चन्नी; चुनाव आयोग ने लगा दी क्लास

Published: Thu, 23 May 2024 04:32 PM (IST)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ में हुए सेना के काफिले पर ...और पढ़ें

सेना पर बयान देकर बुरे फंसे पूर्व CM चरणजीत चन्नी
सेना पर बयान देकर बुरे फंसे पूर्व CM चरणजीत चन्नी

HighLights

  1. चरणजीत सिंह चन्नी ने पुंछ में सेना के काफिले पर हुए हमले को स्टंट बताया था
  2. इस मामले में अब चुनाव आयोग ने उन्हें चेतावनी दी है
  3. जालंधर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं चरणजीत सिंह चन्नी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। निर्वाचन आयोग ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर हलके से कांग्रेस के उम्मीदवार चरनजीत सिंह चन्नी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए चेतावनी दी है।

चन्नी को सफाई देने के लिए कहा गया

बीती 5 मई को चन्नी ने टिप्पणी की थी कि पुंछ में 4 मई को भारतीय हथियारबंद बलों के काफिले पर हुआ दहशती हमला एक सोचा-समझा स्टंट था। चन्नी को जालंधर के जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर की तरफ से इस टिप्पणी संबंधी स्पष्टीकरण देने के लिए कहा गया था।

निर्वाचन आयोग ने चन्नी की ओर से की गई टिप्पणी पर एतराज जताते हुए इसको आदर्श चुनाव आचार संहिता के मैनुअल के अनुबंध-1 की धारा 2 (जनरल कंडक्ट) का उल्लंघन माना है। जिसमें कहा गया है कि विरोधी पार्टियों की आलोचना पार्टी की नीतियों, कार्यकर्मों, इसके पिछले रिकॉर्ड और कामों तक ही सीमित होनी चाहिए।

आलोचना से किया जाना चाहिए परहेज

पार्टियों और उम्मीदवारों को निजी जीवन से जुड़े पहलुओं, जिसका विरोधी पार्टियों के नेताओं या कार्यकर्ताओं की सार्वजनिक गतिविधियों के साथ कोई संबंध नहीं है, कि आलोचना से परहेज करना चाहिए। निराधार और बेबुनियाद दोषों या तोड़-मरोड़ कर पेश किए बयानों के आधार पर विरोधी पार्टियों या उनके कार्यकर्ताओं की आलोचना से गुरेज किया जाए।

वोटरों को गुमराह करने के लिए राजनीतिक पार्टियों और इनके नेताओं को बेबुनियाद और झूठे बयान देने से बचना चाहिए। निर्वाचन आयोग ने चन्नी को भविष्य में ऐसी उल्लंघन से बचने की सलाह और चेतावनी देते हुए चुनाव आचार संहिता के सही अर्थों में पालना को यकीनी बनाने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें- Jalandhar Accident News: जालंधर में बस और टेम्पू की भीषण टक्कर, हादसे में दो की मौत; सात घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।