Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात तीन बजे तक खुलें बार, पीने की उम्र हो 21 पार

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 09 Feb 2022 08:34 PM (IST)

    वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए न्यू एक्साइज पॉलिसी 27 मार्च तक घोषित कर दी जाएगी। नई एक्साइज पॉलिसी में इस बार लिकर लाइसेंस फीस बढ़ाई जाएगी। लिकर लाइसेंस फीस में 50 हजार से एक लाख रुपये तक का इजाफा हो सकता है।

    Hero Image
    रात तीन बजे तक खुलें बार, पीने की उम्र हो 21 पार

    विशाल पाठक, चंडीगढ़

    वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए न्यू एक्साइज पॉलिसी 27 मार्च तक घोषित कर दी जाएगी। नई एक्साइज पॉलिसी में इस बार लिकर लाइसेंस फीस बढ़ाई जाएगी। लिकर लाइसेंस फीस में 50 हजार से एक लाख रुपये तक का इजाफा हो सकता है। इस तरह होटल, रेस्टोरेंट्स, क्लब और बार मालिकों को लिकर लाइसेंस के लिए पहले से बढ़कर फीस देनी होगी। उधर, होटल और रेस्टोरेंट्स मालिकों ने सुझाव दिया है कि पंचकूला की तर्ज पर देर रात एक बजे से बढ़ाकर तीन बजे तक बार में लिकर सर्व करने की सुविधा तय की जाए। इस मामले में प्रशासन की ओर से कारोबारियों से सुझाव मांगे गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कारोबारियों ने एक्साइज डिपार्टमेंट को चिट्ठी लिखकर पंचकूला की तर्ज पर देर रात एक बजे के बाद लिकर सर्व करने पर फीस की व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि जो क्लब या होटल देर रात एक बजे के बाद भी बार खोलना चाहें वह विभाग को फीस देकर कारोबार कर सकें। हरियाणा की तर्ज पर रेस्टोरेंट्स और क्लब खोलने की मांग

    हॉस्पिटेलिटी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अंकित गुप्ता का कहना है क चंडीगढ़ किसी मेट्रो सिटी से कम नहीं है। यहां 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खोलने की अनुमति होनी चाहिए। होटल और रेस्टोरेंट्स में बार देर रात तीन बजे तक खोले जाएं। इसके एवज में प्रशासन अपने मानक तय कर सकता है। शहर में नाइट लाइफ पिछले 10 वर्षो में पूरी तरह बदल चुकी है। प्रशासन के कुछ नियमों में सख्ती होने की वजह से शहर के लोग पंचकूला और मोहाली की ओर रुख कर रहे हैं। इससे चंडीगढ़ में होटल और रेस्टोरेंट्स इंडस्ट्री पर मार पड़ रही है। दिया तर्क : 25 से कम उम्र के लोग शराब पीने के लिए करने हैं पंचकूला का रुख

    कई होटल और रेस्टोरेंट्स मालिकों ने एक्साइज विभाग और प्रशासन को सुझाव के तौर पर शहर में हार्ड ड्रिक पीने की उम्र सीमा 25 से घटाकर 21 साल करने को कहा है। होटल और रेस्टोरेंट्स मालिकों का कहना है कि चंडीगढ़ से सटे हरियाणा में शराब पीने की कानूनन उम्र सीमा 21 साल तय की गई है। इसकी वजह से 21 से 24 साल के उम्र के जो युवा शराब का सेवन करते हैं वह चंडीगढ़ से पंचकूला का रुख करते हैं। अभी 25 साल से कम की उम्र के लोगों के शराब पीने पर पाबंदी है चंडीगढ़ में

    बता दें चंडीगढ़ में 25 साल से उम्र के युवाओं को होटल, रेस्टोरेंट्स और क्लब में शराब के सेवन पर पाबंदी है। चंडीगढ़ को छोड़कर कई राज्यों में शराब का सेवन करने की कानूनन उम्र सीमा 21 साल तय की गई है। इन प्रदेशों में यह है शराब के सेवन की तय उम्र सीमा :

    - हरियाणा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में 18 वर्ष।

    - मध्य प्रदेश में 21 वर्ष।

    - दिल्ली और चंडीगढ़ में 25 वर्ष।