Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब चुनाव के आखिरी दौर में स्टार प्रचारकों के दौरे तेज, प्रत्याशियों के घरवालों भी मैदान में उतरे

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Sat, 12 Feb 2022 08:43 AM (IST)

    Punjab VidhanSabha Election 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को केवल 9 दिन बचे हैं। ऐसे में स्टार प्रचारकों के दौरे तेज हो गए हैं। आखिरी दौर में प्रत्याशियों के स्वजन भी चुनाव मैदान में उतर आए हैं।

    Hero Image
    Punjab Election 2022 शुक्रवार को धूरी में प्रचार करती सुनीता केजरीवाल। प्रियंका गांधी 13, पीएम मोदी 14 को रैली करेंगे।

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को महज नौ दिन बचे हैं। 20 फरवरी को वोट पड़ेंगे। ऐसे में पंजाब की 117 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों का दौरा भी तेज हो गया है। इन सितारों के साथ अब उनके परिवार भी चुनाव मैदान में उतर आए हैं। वीरवार को अमृतसर पूर्वी में नवजोत सिंह सिद्धू की बेटी राबिया सिद्धू पहली बार प्रचार करने उतरी। इस दौरान उन्होंने नशे के मुद्दे पर शिअद महासचिव बिक्रम मजीठिया पर जमकर हमला बोला। सीएम चन्नी के लिए कहा कि वह उनके पिता के आगे खड़े होने लायक तक नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल की पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता ने धूरी में किया प्रचार

    अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और बेटी हर्षिता भी धूरी में भगवंत मान के लिए प्रचार करने शुक्रवार को पहुंची। हर्षिता पहली बार पंजाब में प्रचार के लिए पहुंची और एक पैलेस में महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने धूरी में आप सीएम फेस भगवंत मान को अपना देवर बताकर वोट मांगे। उनके साथ भगवंत मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने भी वोट मांगे।

    सीएम चन्नी की पत्नी भी श्री चमकौर साहिब में डटी

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी डा. कमलजीत कौर भी रिटायरमेंट लेकर उनके विधानसभा हलके श्री चमकौर साहिब में डट गई हैं।

    कल से अमित शाह, प्रियंका गांधी और पीएम मोदी की रैलियां

    केंद्रीय मंत्री अमित शाह शनिवार को पंजाब पहुंचेंगे। 13 को प्रियंका गांधी वाड्रा और 14 को प्रधानमंत्री मोदी जालंधर में अपनी पहली रैली करेंगे। प्रियंका गांधी भी धूरी में ही प्रचार करेंगी। यहां आप के भगवंत मान के मुकाबले में कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी चुनाव मैदान में है। भाजपा के महासचिव जीवन गुप्ता ने बताया कि 16 को पीएम पठानकोट और 17 को अबोहर में भी रैली करेंगे।

    12 को भाजपा अध्यक्ष नड्डा की 10 जनसभाएं

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व केंद्रीय मंत्री वीके सिंह 12 फरवरी को भाजपा के अलग-अलग उम्मीदवारों के पक्ष में 10 जनसभाएं करेंगे। नड्डा 12 फरवरी को नवांशहर के बलाचौर में सुबह 11.15 बजे, रोपड़ में दोपहर 12.45, राजपुरा में 3.15 बजे व घनौर में शाम 4.45 में जनसभाएं करेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 12 फरवरी को सुबह 11.15 बजे विधानसभा लुधियाना के गांव गिल, 12.15 बजे जगराओ व दोपहर 3 बजे कपूरथाला में जनसभा को संबोधित करेंगे।