Lal Singh Chaddha: ट्राईसिटी में वीकेंड पर लाल सिंह चड्ढा की फीकी शुरुआत, एडवांस बुकिंग में एक भी शो हाउसफुल नहीं
Lal Singh Chadha रक्षाबंधन पर बालीवुड की दो बड़ी फिल्में बड़ी स्क्रीन पर रिलीज हुई हैं। इसमें आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा कई तरह के विवादों की वजह से स ...और पढ़ें

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। Lal Singh Chadha: रक्षाबंधन पर बालीवुड की दो बड़ी फिल्में बड़ी स्क्रीन पर रिलीज हुई हैं। इसमें आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा कई तरह के विवादों की वजह से सुर्खियों में रही हैं। हालांकि यह सुर्खियां दर्शकों को सिनेमा घरों तक खींचती नहीं दिख रही हैं। सुर्खियां टिकटों में तब्दील नहीं हो रही हैं।
चंडीगढ़ में तो टिकटों की एडवांस बुकिंग से ऐसी ही तस्वीर उभरकर सामने आ रही है। चंडीगढ़ पंचकूला और मोहाली (ट्राईसिटी) में लाल सिंह चड्ढा फिल्म 82 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। शुक्रवार दोपहर दो बजे दैनिक जागरण ने फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर रियल टाइम डाटा का विशलेषण किया तो इस बात की जानकारी मिली कि फिल्म को ट्राईसिटी के लोग ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं।
यह हाल तब है जब शनिवार से वीकेंड की शुरुआत हो रही है, वीकेंड भी ऐसा जिसमें शनिवार, रविवार के साथ सोमवार को भी छुट्टी रहेगी। इस दौरान लोगों ने परिवार के साथ घूमने, फिल्म देखने और आउटिंग के प्लान बना रखे हैं। बावजूद इसके ट्राईसिटी का कोई मल्टीप्लेक्स ऐसा नहीं है, जिसके शनिवार दोपहर के बाद के शो के लिए हाउस फुल हो। हाउसफुल तो छोड़िए एक तिहाई सीटें भी बुक नहीं हो पाई हैं। आईए आपको ट्राईसिटी के मल्टीप्लेक्स में इस फिल्म की टिक्ट बुकिंग की जानकारी विस्तार से दे रहे हैं...
- जगत मॉल सेक्टर-17 में 8 स्क्रीन पर फिल्म रिलीज हुई। दोपहर 3.55 शो टाइमिंग, 160 में से 22 सीट्स बुक हुई हैं।
- फन रिब्लिक मनीमाजरा में 11 स्क्रीन, दोपहर 3.50 के शो के लिए 17 सीट्स बुक हुई हैं। कुल सीट्स 260 हैं।
- पिकाडली स्क्वेयर सेक्टर-34 चंडीगढ़ में 10 स्क्रीन, शाम 4.10 के शो के लिए 400 में से कुल 35 सीट्स बुक हुई हैं।
- पीवीआर सेंट्रा मॉल, इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ में 11 स्क्रीन, शाम 4 बजे का शो, 30 सीट्स बुक हुई हैं। कुल सीट्स 350 हैं।
- पीवीआर सिटी सेंटर आइटी पार्क में 8 स्क्रीन, शो टाइमिंग दोपहर 3.35, 22 सीट्स बुक हुई हैं। कुल सीट्स 285 हैं।
- पीवीआर नेक्सस एलांते में 16 स्क्रीन, शाम के 3.55 के शो के लिए 200 सीट्स में से 48 ही बुक हुई हैं।
- अमरावत्ती एन्क्लेव पंचकूला में 9 स्क्रीन, शो टाइमिंग दोपहर 3.40, 200 में से कुल 21 सीट्स बुक हुई हैं।
- राजहंस सिनेमा पंचकूला में 9 स्क्रीन, शो टाइमिंग शाम सवा 4 बजे, 26 सीट्स बुक हैं। कुल सीट्स 200 हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।