Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022: पंचकूला के ताऊदेवी लाल स्टेडियम और पीयू चंडीगढ़ में होंगे मुकाबले, ये है शेड्यूल

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Wed, 04 May 2022 12:24 PM (IST)

    Khelo India Youth Games 2022 खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून 2022 तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम समेत चंडीगढ़ दिल्ली शाहाबाद और अंबाला में आयोजित होगी। इससे पहले 7 मई को पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुंभकर (मैस्कट) और लोगो लॉन्च किया जाएगा।

    Hero Image
    7 मई को पंचकूला में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे।

    विकास शर्मा, चंडीगढ़। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की फाइनल तैयारियां शुरू हो गई हैं। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 4 जून से 13 जून 2022 तक पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम समेत चंडीगढ़, दिल्ली, शाहाबाद और अंबाला में आयोजित होगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अंडर-18 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के बीच 25 खेलों में मुकाबले आयोजित होंगे। इसमें पांच भारतीय मूल की खेलें शामिल हैं। इन खेलों में करीब 8,500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात मई को पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुंभकर (मैस्कट) और लोगो के अलावा थीम सांग भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे । इनके अलावा केंद्र व राज्य सरकारों के कई गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रहेगी। खेलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। 

    फुटबॉल और आर्चरी की मेजबानी करेगी पीयू चंडीगढ़

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स में फुटबॉल और आर्चरी की मेजबानी पंजाब यूनिवर्सिटी करेगी। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर प्रशांत गौतम ने बताया कि शहर में फुटबाल और आर्चरी का बेहतर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर है। शहर में पांच फुटबाल ग्राउंड है। इनमें स्पोर्ट्स कांप्लेक्स -42, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स -7, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स -46, पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और सेक्टर -17 फुटबाल ग्राउंड शामिल हैं। ऐसे खेलो इंडिया गेम्स में हिस्सा लेने वाली टीमों को प्रेक्टिस करने के लिए किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। आर्चरी टूर्नामेंट का आयोजन पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस और सुखना लेक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर किया जा सकता है।

    कोविड-19 की वजह से दो बार स्थगित हुई गेम्स

    • पहली तारीख -खेलो इंडिया यूथ गेम्स नवंबर 2021
    • दूसरी तारीख -खेलो इंडिया यूथ गेम्स 5 से 14 फरवरी 2022

    पहली बार आयोजित होंगी यह पांच पारंपरिक खेलें

    • गतका
    • कलारीपयट्टू
    • थांग -ता
    • मलखंब
    • योग

    यह रहेगा वेन्यू

    • दिल्ली में आयोजित होंगे शूटिंग व साइकिलिंग के मुकाबले
    • पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में आयोजित होंगे फुटबॉल और आर्चरी के मुकाबले
    • अंबाला में आयोजित होंगे जिमनास्टिक और स्विमिंग के मुकाबले
    • शाहाबाद में आयोजित होंगे हॉकी के मुकाबले
    • पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित होंगे अन्य खेलों के मुकाबले

    बजट

    • खेलो इंडिया पर कुल 250 करोड़ रुपये होंगे खर्च
    • 100 करोड़ रुपये खेल आयोजन पर
    • 150 करोड़ रुपये खिलाड़ियों की व्यवस्था व अन्य कामों पर होंगे खर्च