विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टैंडअप कॉमेडी से याद किया जसपाल भट्टी को

By JagranEdited By:
Published: Sat, 02 Mar 2019 09:10 PM (IST)

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : इंडियन मॉम के होते हुए आप सोलो ट्रैवलिग तो बिल्कुल नहीं कर सकते। क्योंकि

स्टैंडअप कॉमेडी से याद किया जसपाल भट्टी को
स्टैंडअप कॉमेडी से याद किया जसपाल भट्टी को

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : इंडियन मॉम के होते हुए आप सोलो ट्रैवलिग तो बिल्कुल नहीं कर सकते। क्योंकि उन्हें लगेगा कि मेरा बच्चा बाहर जाएगा, तो उसका किडनैप हो जाएगा। उससे भी ज्यादा खुफिया होते हैं आपके दोस्त। जो आपको एक देश की ऐसी-ऐसी बातें बताएंगे, जो उन्होंने जाकर नहीं, बल्कि खुद दूसरों के मुंह से सुनी है। युवा कॉमेडी से लबरेज जसपाल भट्टी ह्यूमर फेस्टिवल की शुरुआत शनिवार से हुई। जहां कुछ इसी अंदाज में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर मजाकिया चर्चा हुई। फेस्टिवल का पहला दिन स्टैंडअप कॉमेडी के नाम रहा। जिसमें इंग्लिश और हिदी भाषा में कॉमेडी हुई। जिसमें निशांत सुरी, राहुल दुआ और कैन्नी सिबेस्टियन शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सविता भट्टी ने की। उन्होंने कहा कि कोई मुझे आंटी नहीं बोलेगा। इतने में एंकर उन्हें दीदी, बहनजी और कई ऐसे शब्दों से बुलाने लगे, जिसमें पल-पल में हंसी आने लगती है। कुछ लोग सेल्फी खिचाते हैं, कुछ लोग पूछते हैं कि क्या मैं सेलिब्रिटी हूं

फेस्टिवल की शुरुआत निशांत ने की। कॉमिक्सतान के विजेता निशांत ने कहा कि एक प्राइवेट चैनल में आने वाले इस शो को बहुत कम लोगों ने देखा है। कुछ गरीब इस चैनल को सबस्क्राइब ही नहीं कर पाए। कुछ लोग मेरे साथ सेल्फी खींचने आते हैं, तो कुछ लोग हैरान होते हैं कि मैं कौन हूं। एक दिन तो गजब हुआ, जब एक पास खड़े अंकल ने पूछा कि आपके साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं, क्या आप कोई सेलिब्रिटी हैं। हद तो तब हो गई जब चौकीदार ने भी एंट्री नहीं करने दी, बोला कि पास से एंट्री है। पंजाबी हूं, तो मतलब गानों से ही मेरी पहचान बनती है

कार्यक्रम के दूसरे हिस्से में स्टैंडअप कॉमेडियन राहुल दुआ ने परफॉर्म किया। उन्होंने कहा कि में लुधियाना से हूं, पहली बार मुंबई गया तो वहां जिसको भी बताया कि मैं पंजाबी हूं, तो सबसे पहले उनके दिमाग में पंजाबी गानों के वीडियो आते हैं। फिर वो मुझे किसी हीरो की तरह देखकर पूछते हैं कि जैगुआर लेने से प्यार कहां मिलता है। वैसे आजकल के युवाओं को देखते लगता है कि उन्हें अभी और पढ़ना चाहिए। कई लोग मुझसे ऐसे सवाल पूछते हैं कि मैं खुद सोचता हूं कि जवाब तो छोड़ो, इनके सवाल ही इतने इंटेलिजेंट साउंड करते हैं। लोग मुझे नोटबंदी के बारे में पूछते हैं, बिटक्वाइन के बारे में पूछते हैं। सच कहूं तो मेरे पास तो ये सवाल है कि जब गाड़ी में हवा भराते हैं, तो हवा वाले को कितने रुपये देने चाहिए। पांच या दस। आज अली असगर देंगे प्रस्तुति

रविवार को फेस्टिवल का दूसरा दिन है। फेस्टिवल की शुरुआत जसपाल भट्टी के जन्मदिवस पर केक काटकर की जाएगी। जिसमें अली असगर, अनीता देवगन और अमित टंडन प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम शाम 6.30 बजे से शुरू होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।