Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ के इंदिरा हॉलीडे होम में फिर दौड़ेगी टॉय ट्रेन, इंडियन रेलवे ने 1966 में की थी गिफ्ट

    By Ankesh ThakurEdited By:
    Updated: Fri, 18 Mar 2022 01:03 PM (IST)

    Indira Holiday Home Chandigarh इंदिरा हॉलीडे होम में सुविधाओं को चेक करने के लिए प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने यहां का दौरा किया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय दत्ता ने बताया कि होम में पहले भी सस्ते दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम चल एह है।

    Hero Image
    प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम में बने प्रिपेरेटरी स्कूल का दौरा किया।

    जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Indira Holiday Home Chandigarh: चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम में एक बार फिर ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। यह ट्रेन पहले की तरह पटरी पर लौटेगी। जनाब यहां बात टॉय ट्रेन की हो रही है। जो 2006 से बंद है और बच्चों को इसका पटरी पर लौटने का इंतजार है। बच्चों के मनोरंजन का सबसे पंसदीदा इस ट्रेन का पहिया थमा हुआ है। अब यह पहिया फिर से दौड़ने लगेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम में बने प्रिपेरेटरी स्कूल का दौरा कर इस ट्रेन के बारे में जाना। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ से बात की। उन्होंने इंडियन रेलवे सोसायटी द्वारा 1966 में गिफ्ट की गई टॉय ट्रेन के बारे में पूछा। उन्हें बताया गया कि 2006 तक यह ट्रेन चलने की स्थिति में थी। प्रशासक ने बच्चों के मनोरंजन के लिए इस टॉय ट्रेन को दोबारा शुरू करने के लिए रेलवे अथॉरिटी से संपर्क करने के निर्देश प्रशासन को दिए। प्रशासन के अधिकारी इसे दोबारा चलाने के लिए रेलवे इंजीनियरों को बुलाएंगे।

    रेलवे विभाग के इंजीनियर आएंगे

    प्रशासक के आदेशों पर अब भारतीय रेल की इंजीनियरिंग विंग से यूटी प्रशासन के अधिकारी संपर्क करेंगे। उनके साथ मीटिंग फिक्स की जाएगी। इस टीम को होलीडे होम की विजिट कराई जाएगी। साथ ही उन्हें टॉय ट्रेन दोबरा चलाने के लिए हर संभव मदद भी दी जाएगी। ट्रेन के पार्ट या जो भी जरूरी बदलाव करने होंगे टीम करेगी। इसके बाद यह ट्रेन दोबरा से पटरी पर दौड़ने लगेगी। इस ट्रेन का सफर बच्चे पहले भी करते रहे हैं। अब बंद होने पर यहां बच्चों की एंट्री नहीं होती।

    इंदिरा हॉलिडे होम होगा अपग्रेड

    इंदिरा हॉलिडे होम मे जल्द नई सुविधाएं मिलेगी। वर्तमान सुविधाओं को चेक करने के लिए प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने यहां का दौरा किया। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष अजय दत्ता ने बताया कि होम में पहले भी सस्ते दामों पर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम चल एह है। अब तक अलग अलग प्रकार के करीब 10 टेस्ट होते हैं। इसी के साथ कुछ दवाई और चेक भी चैरिटेबल रेट पर होते हैं। हमारा प्रयास सुविधाओं का प्रसार करना है ताकि हर जरूरतमंद को बेहतर दामों पर सब कुछ मुहैया हो सके।

    हॉलिडे होम सोसाइटी के सदस्य ने बताई जरूरतें

    प्रशासक के दौरे के समय हॉलिडे होम सोसायटी के सदस्य संजय टंडन, भारत विकास परिषद के ट्रस्टी तथा चंडीगढ़ नगर निगम के डिप्टी मेयर अनूप दत्ता भी मौजूद रहे। संजय टंडन ने बताया कि भारत विकास परिषद के साथ सोसाइटी का गठन किया गया है जिसका उद्देश्य सिर्फ लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। उलेखनीय है कि होम में एक्सरे से लेकर स्कैन और विभिन्न प्रकार के टेस्ट होते हैं। इसके इलावा कोरोना काल में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए भी होम में लगातार काम हुआ है। इंदिरा हॉलिडे होम को मिनी कोविड केअर सेंटर में तब्दील किया गया था।