विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 18 साल से घर में जीत का इंतजार, अब होगी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
Published: Sat, 13 Sep 2025 02:11 PM (IST)Updated: Sat, 13 Sep 2025 02:16 PM (IST)

इग्लैंड को उसी के घर में धूल चटा चुकी भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को हराने ...और पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ केे स्टेडियम में होगा मुकाबला, भारतीय महिला टीम को जीत की काफी उम्मीदें।
न्यू चंडीगढ़ केे स्टेडियम में होगा मुकाबला, भारतीय महिला टीम को जीत की काफी उम्मीदें।

रवि अटवाल, चंडीगढ़। भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 30 सितंबर से भारत में शुरू हो रहे महिला क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के लिए यह सीरीज अहम मानी जा रही है।

वहीं, इस मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा रिकार्ड में काफी भारी है। भारतीय टीम पिछले चार साल से ऑस्ट्रेलिया के सामने एक भी वनडे मैच जीत नहीं सकी है। भारत ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 26 सितंबर 2021 को दो विकेट से हराया था। इसके बाद दोनों टीमें सात बार भिड़ चुकी हैं और हर बार ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है।

वहीं, होम ग्राउंड में तो टीम इंडिया 18 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के इंतजार में है। भारत ने होम ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया को आखिरी बार 23 फरवरी 2007 को चेन्नई में हराया था। हालांकि अब भारतीय टीम काफी बेहतर नजर आ रही है। टीम ने दो महीने पहले इंग्लैंड को उन्हीं के घर में तीन वनडे की सीरीज में 2-1 से हराया था। ऐसे में भारतीय महिला टीम को इस सीरीज में जीत की काफी उम्मीदें हैं।

भारत-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

मैच खेले गए 56

भारत जीता 10

ऑस्ट्रेलिया जीता 46

हमारा जीत प्रतिशत 17.85%

सर्वाधिक रन 

मिताली राज, भारत 37 मैच 1123 रन

केरेन राल्टन, आस्ट्रेलिया 25 मैच 924 रन

सर्वाधिक विकेट 

लीजा स्टालेकर, आस्ट्रेलिया 26 मैच 36 विकेट

झूलन गोस्वामी, भारत 33 मैच 30 विकेट

पारी में सर्वाधिक रन 

हरमनप्रीत कौर, भारत 171 रन नाबाद

एलीजा हीली, आस्ट्रेलिया 133 रन

स्टेडियम का शोर मेरे घर तक सुनाई देता था : हरलीन

मैच से पहले टीम इंडिया की आलराउंडर खिलाड़ी हरलीन देयोल काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। हरलीन ने बताया कि उनका घर पीसीए के पुराने स्टेडियम के बिल्कुल पास ही था। जब भी ग्राउंड में चौके-छक्के लगते थे तो शोर हमारे घर तक सुनाई देता था। इसलिए बचपन से ही मेरा सपना था कि देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलूं। हरलीन ने कहा कि उनके परिवार ने कभी उन्हें ग्राउंड में खेलते नहीं देखा है। पहली बार उन्हें अपने होम ग्राउंड में खेलने का मौका मिल रहा है। इसलिए उनका परिवार भी काफी खुश है और वह खुद भी इस मैच के लिए काफी उत्साहित हैं।

इन खिलाड़ियों पर हैं नजरें

भारत: स्मृति मंधाना- टीम की सबसे भरोसेमंद बैटर। पिछले 10 वनडे मैचों में 587 रन बना चुकी हैं। जिनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।

प्रतिका रावल- पिछले 10 मैचों में 480 रन बनाए। 53.33 का शानदार औसत रहा है। एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुकी हैं।

स्नेह राणा- अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल दिखा रही हैं। पिछले आठ मैचों में 18 विकेट लिए। श्रीलंका में हुई त्रिकोणिय श्रृंखला में पांच मैचों में 15 विकेट झटके थे।

ऑस्ट्रेलिया : एशले गार्डनर- शानदार आलराउंडर हैं। पिछले 10 मैचों में 317 रन बना चुकी हैं और 17 विकेट भी हासिल किए हैं।

एनाबेल सदरलैंड- मध्यक्रम की विस्फोटक बैटर हैं। पिछली 10 पारियों में 300 रन बनाए। पिछले साल भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मुकाबलों में शतक जड़े।

अलाना किंग- अपनी लेग ब्रेक गेंदबाजी से बैटर्स को खूब परेशान करती हैं। पिछले नौ मैचों में 20 विकेट ले चुकी हैं। अपने आखिरी वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट झटके थे।