विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में अवैध हथियारों के बड़े माड्यूल का भंडाफोड़, कॉलेज के युवाओं को पिस्तौल बेचता था हरियाणा का सप्लायर

Published: Thu, 15 Oct 2026 01:28 PM (IST)

मोहाली पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ...और पढ़ें

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. मोहाली पुलिस ने अवैध हथियार मॉड्यूल का किया बड़ा पर्दाफाश।

  2. हरियाणा के सप्लायर सहित तीन गिरफ्तार, 10 पिस्तौलें बरामद।

  3. कॉलेज के युवाओं को बेचे जा रहे थे ये अवैध हथियार।

अजय अग्निहोत्री, मोहाली। पंजाब के मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले माड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हरियाणा का रहने वाला एक हथियार सप्लायर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 पिस्तौल बरामद की हैं। इनमें एक ग्लॉक पिस्तौल भी शामिल है। इसके अलावा पुलिस को हथियारों के साथ कारतूस भी मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित दूरदराज के इलाकों से देसी हथियारों की तस्करी कर उन्हें आगे बेचते थे। आरोप है कि यह हथियार खास तौर पर कालेज जाने वाले युवाओं को मोटे मुनाफे पर बेचे जा रहे थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपितों के संपर्क में कौन-कौन लोग थे और हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क कितने लोगों तक फैला हुआ है।

यह भी पढ़ें- चाइना डोर का कहर: अमृतसर में एक्टिवा सवार युवक की कटी गर्दन, खुद को बचाते समय लहूलुहान हुआ युवक

आरोपितों पर पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकार्ड की जांच के साथ अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं को खंगाल रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार कहां से लाए जा रहे थे और इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाता था।

यह भी पढ़ें- LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद, पटियाला-सरहिंद रोड जाम; फरीदकोट में संदिग्ध गोलियों के साथ एक काबू

सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी पुलिस

मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस हथियारों की सप्लाई के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ रही है। इसके साथ ही इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

पुलिस का उद्देश्य हथियारों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करना है, ताकि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई जा सके। पंजाब पुलिस ने कहा है कि राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: आरोपी अश्विनी की पत्नी नीलम और दो साथी भी हुए नामजद, मोबाइल कॉल से खुलेगा राज